Rishabh Pant के लिए फिर जागा Urvashi Rautela का प्यार, जन्मदिन पर फ्लाइंग किस देकर किया विश

Rishabh Pant के लिए फिर जागा Urvashi Rautela का प्यार, जन्मदिन पर फ्लाइंग किस देकर किया विश

Rishabh Pant के लिए फिर जागा Urvashi Rautela का प्यार, जन्मदिन पर फ्लाइंग किस देकर किया विश

मुंबई: बी-टाउन के खूबसूरत चेहरों में से एक उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत और हसीन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय वो अपने और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रिश्ते और उससे होने वाले विवादों को लेकर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ पंत को उर्वशी रौतेला ने दी जन्मदिन की बधाई
उर्वशी एक बार फिर अपने पंत कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं, वजह है उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट। एक्ट्रेस कुछ समय पहले ही एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कैमरे की ओर देखकर फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे’। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन गौर करने वाली बात है कि ऋषभ पंत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शिमरी रेड ड्रेस में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

एशिया कप में अपनी उपस्थिति से लेकर इंस्टाग्राम पर पंत के लिए सीक्रेट पोस्ट लिखने तक, उर्वशी ने अक्सर क्रिकेटर संग अपने रिश्ते को लेकर संकेत दिया है। हालांकि, पंत ने इस पर टिप्पणी करने से परहेज किया है और कभी भी उर्वशी (Urvashi Rautela wishing Birthday to Rishabh Pant) के साथ किसी भी तरह के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इस बीच आज यानी 4 अक्टूबर को ऋषभ पंत के जन्मदिन पर भी उर्वशी ने एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ