Vikram Vedha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन के कलेक्शन में आया उछाल, इतनी हुई कमाई

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई

नई दिल्ली: सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha Box Office Collection) की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग भले ही कम रही हो, लेकिन धीरे-धीरे ये रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छलांग लगाई।

शनिवार को ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के कलेक्शन में करीब 20 फीसदी का उछाल आया। बॉक्सऑफिसइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अनुमान से पता चलता है कि एक्शन एंटरटेनर ने शनिवार को लगभग 12.50-12.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘विक्रम वेधा’ को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और इसका दो दिन का कलेक्शन करीब 23 करोड़ रुपये का है। रविवार को इस आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि वीकेंड के साथ-साथ गांधी जयंती को लेकर भी छुट्टी है।

‘विक्रम वेधा’ को मुंबई, दिल्ली और यूपी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसने दक्षिण और पश्चिम बंगाल में सबसे अच्छे परिणाम प्राप्त किए हैं। बता दें, सैफ और ऋतिक की ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसे भारतीय पौराणिक कहानी पर विक्रम और बेताल के तर्ज पर बनाया गया है।

नियो-नोयर एक्शन क्राइम थ्रिलर में सैफ को एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो ऋतिक रोशन द्वारा निभाए गए एक दृढ़ गैंगस्टर को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ