हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'ऐश्वर्या राय और मेरी केमिस्ट्री कमाल की', अपनी फिल्मी लवस्टोरी पर बोले साउथ के सुपरस्टार

Actor Who Wants To Work With Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पर्दे पर रोमांस करने का सपना हर एक्टर का होता है, ऐसी ही ख्वाहिश अब साउथ के सुपरस्टार एक्टर ने भी एक इंटरव्यू में बयां की है।

विज्ञापन
Chiyaan Vikram on Aishwarya Rai Bachchan

Chiyaan Vikram on Aishwarya Rai Bachchan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चियान विक्रम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तंगलान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसके अलावा विक्रम का एक हालिया इंटरव्यू भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी बॉन्डिंग और काम करने की ख्वाहिशों के बारे में खुलकर बात की है। क्या कुछ कहा है चियान विक्रम ने चलिए आपको बताते हैं।

ऐश्वर्या के साथ कर चुके हैं रोमांस

फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में ऐश्वर्या राय और विक्रम की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी पर बात करते हुए विक्रम ने बताया कि उनके और ऐश्वर्या के बीच का ऑनस्क्रीन जादू रियल में काफी प्रभावशाली है, लेकिन ऑनस्क्रीन हमेशा उनकी लवस्टोरी ऐश्वर्या के साथ अधूरी रही है। उनके रिश्ते में हमेशा एक कमी रही है। विक्रम ने कहा, “ऐश्वर्या और मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है। चाहे वो फिल्म ‘रावण’ हो या ‘पोन्नियिन सेल्वन’, दोनों ही फिल्मों में हमारा प्यार अधूरा था। ऐश्वर्या हमेशा किसी और की पत्नी के तौर पर रही हैं और मैं उन फिल्मों में मर भी गया।”

अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ रिश्ते पर बोले विक्रम

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में विक्रम ने अभिषेक बच्चन को बेहद करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अभिषेक मेरा बहुत अच्छा दोस्त है इसलिए ऐश्वर्या के साथ भी मेरे अच्छे टर्म्स हैं। चियान विक्रम ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने डायरेक्टर मणि रत्नम से एक फिल्म में ऐश्वर्या के साथ एक बेहतरीन फिल्म की गुजारिश की है, जिसमें उन्हीं के साथ ऐश्वर्या की शादी हो।

विक्रम ने कहा, “मैंने मणि सर से कहा कि हम दोनों एक फिल्म में साथ काम करें और फैंस को हम दोनों की जोड़ी के साथ एक हैपी एंडिंग देखने को मिले। भले ही ये सिर्फ फैंस के लिए हो, लेकिन मुझे लगता है कि ऐश्वर्या एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उनके साथ काम करना हमेशा एक आनंद की बात होती है।”

विक्रम ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ

विक्रम ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा, “वो अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को लेकर बेहद कमिटेड हैं और परफेक्शनिस्ट हैं। हम अच्छे दोस्त भी हैं, अभिषेक मेरे करीबी दोस्त हैं इसलिए उनका परिवार भी मेरे लिए परिवार की तरह है।”

फिल्म ‘तंगलान’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स

विक्रम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘तंगलान’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में विक्रम लगातार अपनी परफॉर्मेंस के लिए सराहना बटोर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है और इसमें विक्रम पांच अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, डैनियल काल्टागिरोन, पसुपथी, हरी कृष्णन, अर्जुन अनबुदान, कृष्ण हसन और प्रीति करन भी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें