Vikas Sethi के निधन का Siddharth Shukla से जुड़ा संयोग, पुराना पोस्ट हुआ वायरल

Vikas Sethi Instagram Post: टीवी एक्टर विकास सेठी की मौत ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए हैं। इस बीच उनका शॉकिंग पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Vikas Sethi

Vikas Sethi.

Vikas Sethi Instagram Post: टीवी के फेमस एक्टर विकास सेठी के निधन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के बड़ा झटका दे दिया है। एक्टर ने बीते दिन 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई थी। इस बात की पुष्टि खुद विकास की पत्नी जाह्नवी सेठी ने की। पत्नी ने यह भी बताया कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि इस बीच एक्टर का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस भी दंग रह गए हैं। यह पोस्ट दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से जुड़ा हुआ है।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से जुड़ा कनेक्शन

बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 2 सितंबर, 2021 में कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। उस वक्त विकास सेठी ने बेहद ही इमोशनल करने वाला पोस्ट लिखा था। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘जिंदगी एक पल में बदल जाती है। एक पल लगता है और आप इंसान से सिर्फ याद बनकर रह जाते हो। आपकी याद को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। RIP’ इसी के साथ विकास सेठी ने आगे लिखा था कि ‘यार तू कहां चला गया… रास्ता बोल दे मैं भी वहीं आता हूं।’

विकास सेठी का यह पोस्ट उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी दंग रह गए हैं। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला और विकास सेठी की मौत में काफी समानता है। दोनों की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई और महीना भी सेम है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हैरान

विकास सेठी की पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्टर ने जो लिखा था, वो सच हो गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी सितंबर में हुआ था और ये भी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज विकास सेठी की लिखी हुई लाइन्स सच हो गईं।’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो एक जैसा हो गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ऊपर वाला सुन लेता है। मरने वालों का इस तरह एड्रेस नहीं मांगना चाहिए।’

पत्नी ने पहली बार दिया बयान

गौरतलब है कि विकास सेठी की मौत पर पत्नी जाह्नवी सेठी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एक्टर रिलेटिव के फंक्शन में गए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लूज मोशन और उल्टी आने लगी थी। हालांकि वो डॉक्टर के पास नहीं गए।

देर रात नींद में उनकी सांसें थम गईं। एक्टर की वाइफ ने आगे बताया कि डॉक्टर ने आकर चेकअप किया और बताया कि विकास सेठी का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ