Vijay Varma: सिनेमा जगत के कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत की है। जिंदगी में कुछ कर गुजरने की चाह होती ही ऐसी है कि इंसान को चैन से सोने भी नहीं देती। फिल्म इंडस्ट्री का एक सुपरस्टार ऐसा भी है, जिसने सक्सेस पाने के लिए अपान घर तक छोड़ दिया। अपनी मेहनत के दम पर एक्टर ने आज वो हासिल कर लिया, जो उन्हें चाहिए था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यहां किसकी बात हो रही है?
‘मिर्जापुर’ के बाद मिली पॉपुलैरिटी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर विजय वर्मा की, जिन्होंने सफलता पाने के लिए अपनी लाइफ में खूब मेहनत की है। आज विजय इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। विजय ने गली बॉय, दहाड़, डार्लिंग्स, कालकूट जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करके बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की है। हालांकि विजय को असली सफलता ‘मिर्जापुर’ से मिली थी।
सपनों के लिए छोड़ा घर
विजय की सफलता का रास्ता इतना आसान नहीं था। ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। दरअसल, विजय वर्मा का परिवार नहीं चाहता था कि वो एक्टर बनें, लेकिन विजय के सिर पर तो एक्टिंग का भूत सवार था। ऐसे में अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने घर से भाग जाना ही ठीक समझा और वो अपना घर छोड़कर भाग गए।
कई सालों तक पिता से नहीं हुई बात
अब विजय ने घर तो छोड़ दिया, लेकिन इसके बाद करीब 7-8 सालों विजय की उनके पिता से बात नहीं हुई। हालांकि घर छोड़ने के बाद का रास्ता भी आसान नहीं था और विजय ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब पापड़ बेले। एक इंटरव्यू ने विजय ने बताया था कि जब मैं छोटा था तो मेरी हर एक बात मानी जाती थी और मैं भी परिवार की हर बात सुनता था। मैं घर का सबसे छोटा बच्चा था, तो बिगड़ गया था।
पिता नहीं चाहते थे एक्टर बनें विजय
हालांकि जब मैंने अपने परिवार को अपने सपनों के बारे में बताया तो उनको को बिल्कुल पसंद नहीं आए। विजय ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वो एक बिजनेसमैन बने, लेकिन मैं उनके साथ काम करना नहीं चाहता था और बस यही ये मेरा स्ट्रगल शुरू हुआ। ना वो अपनी जिद से पीछे हट रहे थे और ना मैं अपने सपने को छोड़ सकता था। फिर एक वक्त आया जब मुझे समझ आ गया कि वो अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे, तो मैंने घर से भागने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर Jack Russell के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम, फैंस का रो-रोकर बुरा हाल
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
29 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines