मशहूर सिंगर Jack Russell के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम, फैंस का रो-रोकर बुरा हाल

Jack Russell Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से दूसरी बड़ी दुख भरी खबर सामने आई है। जी हां, मशहूर सिंगर के निधन से इंडस्ट्री को दूसरा झटका लगा है। जी हां, इससे पहले सिंगर, एक्टर और नाइट क्लब कॉमेडियन पीटर मार्शल का निधन हो गया है। वहीं, अब सिंगर के निधन से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं।

Jack Russell

Jack Russell

Jack Russell Passes Away: इन दिनों ऐसा लग रहा है कि मनोरंजन जगत को किसी की नजर-सी लग गई है। बीते दिन खबर आई थी कि ‘नोटबुक’ स्टार गेना रोलैंड्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस दुख से अभी फैंस उभरे भी नहीं थे कि एक और स्टार के दुनिया छोड़ने की खबर से मनोरंजन जगत में गम के बादल छा गए हैं। जी हां, एक और मशहूर सिंगर का महज 63 साल की उम्र में निधन हो गया है।

विज्ञापन

जैक रसेल ने दुनिया का कहा अलविदा

दरअसल, रॉक बैंड ग्रेट व्हाइट के मशहूर फ्रंटमैन जैक रसेल का निधन हो गया है। जैक रसेल एक मशहूर अमेरिकी सिंगर थे, जो अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते थे। जिस वक्त जैक का निधन हुआ उस वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जैक रसेल ग्रेट व्हाइट ‘वन्स बिटन ट्वाइस शाइ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। जब भी जैक स्टेज पर आते थे, तो लोगों में उनको सुनने के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट देखी जाती थी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली जैक के निधन की खबर

जैक रसेल के निधन की जानकैरी जैक रसेल के ग्रेट व्हाइट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। सिंगर के निधन की जानकारी देते हुए परिवार ने लिखा कि अपार दुख के साथ सबके साथ इस खबर का साझा करना पड़ रहा है कि जैक रसेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। जैक अपनी पत्नी, हीदर एन, बेटे मैथ्यू हुको और परिवार के अन्य करीबी सदस्यों को छोड़कर चले गए।

विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री को दूसरा बड़ा झटका

जैक रसेल के निधन से ना सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि फैंस को भी दुख पहुंचा है। जैक के निधन के खबर शेयर करने के बाद परिवार ने गोपनीयता का भी अनुरोध किया है। जैक ने म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है, ऐसे में जाहिर है कि उनके निधन से इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही अगर जैक के करियर की बात करें तो 80 के दशक के अंत में और 90 के दशक की शुरुआत में जैक ने ग्रेट व्हाइट के कई हिट गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ