Vijay Varma Shocking Revelation: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। उन्होंने अचानक इंडस्ट्री में अपने लिए एक ऐसी जगह हासिल कर ली कि अब हर कोई उन्हें न सिर्फ जानता है बल्कि सब उनके दीवाने हैं। विजय की एक्टिंग ही कुछ ऐसी है कि उनसे अपनी नज़रें हटा पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। विजय ने ओटीटी से पहचान बनाई और अब वो बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना झंडा गाड़ रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: फेक निकली CID फेम Dinesh Phadnis के हार्ट अटैक की खबर, आखिर किस वजह से वेंटिलेटर पर हैं एक्टर?
ज्योतिष की वजह से हाथ से फिसली फिल्म
उन्होंने अब अपने करियर में कांटा बने एक शख्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने एक्सपीरियंस पर अब खुलकर बात की है। एक्टर ने अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया कि एक ज्योतिषी की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। ये सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन विजय ने अब इस मुद्दे पर बात की है और बताया है कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
क्या है वजह?
उन्होंने कहा, ‘मुझे एक बार पता चला कि मुझे एक रोल के लिए चुना गया था और फिर मुझे कुछ तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था। मैं नाम नहीं बताऊंगा कि मुझसे किसने पूछा। उसके बाद, मुझे फिल्म से हटा दिया गया और मुझे लगता है कि इसका कारण एक ज्योतिषी था जिसे मेरी तस्वीरें पसंद नहीं आईं। उन्होंने मुझे कास्ट करने की संभावना को स्वीकार नहीं किया। ज्योतिषी को मुझ पर विश्वास नहीं था।’ हालांकि, उस मुश्किल वक्त में भी एक्टर ने हार नहीं मानी। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की एक बात याद की और उसपर अमल करने का फैसला कर लिया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड और हॉलीवुड को कड़ी टक्कर देती हैं ये 5 South Movies, आज ही OTT पर देखें
नसीरुद्दीन शाह ने दी खास सलाह
विजय ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हासिल नहीं कर सका। मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। जब हम स्टूडेंट्स थे मुझे लगता है कि नसीर साहब (नसीरुद्दीन शाह) ने हमें कहा था- अगर आप एक्टर बनना चाहते हैं लेकिन आपके पास प्लान B भी है तो बस प्लान B ले लीजिए क्योंकि अगर आप एक्टर बनना चाहते हैं तो आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना होगा। यह आपके लिए आसान नहीं हो सकता है। इसलिए मैं बस यही एक रास्ता अपनाने और अपना समय आने तक इंतजार करने के लिए तैयार था।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines