फेक निकली CID फेम Dinesh Phadnis के हार्ट अटैक की खबर, आखिर किस वजह से वेंटिलेटर पर हैं एक्टर?

Fredricks CID Fame Actor Dinesh Phadnis Health Update: टीवी शो CID में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ने ‘फ्रेडरिक’ यानी एक्टर दिनेश फड़नीस का हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही हार्ट अटैक की खबरों में कितनी सच्चाई है इसका भी खुलासा कर दिया है।

Fredricks CID Fame Actor Dinesh Phadnis Health Update

Image Credit: Instagram

Fredricks CID Fame Actor Dinesh Phadnis Health Update: हाल ही में टीवी जगत से एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आई थी। टीवी के सबसे पॉपुलर शो CID के ‘फ्रेडरिक’ (Fredricks) यानी एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) को हार्ट अटैक आया है ये सुनकर हर कोई टेंशन में आ गया। एक्टर की हालत काफी सीरियस बताई जा रही है। कहा गया कि दिनेश को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। वहीं, अब एक्टर दयानंद शेट्टी जो CID में ‘दया’ का किरदार निभाते थे अब उन्होंने अपने को-स्टार दिनेश फड़नीस का हेल्थ अपडेट दिया है।

हार्ट अटैक की खबर पर दया का खुलासा

दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty) ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक शॉकिंग खुलासा किया है। उनका कहना है कि दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक नहीं आया है। एक्टर के वेंटिलेटर पर पहुंचने की वजह तो कुछ और ही है। तो चलिए जानते है 57 साल की उम्र में एक्टर के वेंटिलेटर पर जाने का क्या कारण है। उनके दोस्त ने मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘दिनेश फड़नीस अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है, यह एक अलग इलाज है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।’

Fredricks CID Fame Actor Dinesh Phadnis Health Update

Image Credit: Google

वेंटिलेटर पर हैं एक्टर

इससे कंफर्म हो गया है कि दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक नहीं आया है। लेकिन ये खबर एकदम सच्ची है कि एक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। वो अभी वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। अब उन्हें क्या हुआ है ये जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आ पाई है। ऐसे में फैंस एक्टर की सेहत को लेकर टेंशन में बने हुए हैं। सभी लोग दिन-रात यही दुआएं कर रहे हैं कि दिनेश फड़नीस जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और अपने घर स्वस्थ वापस लौट आएं।

Fredricks CID Fame Actor Dinesh Phadnis Health Update

Image Credit: Google

Whtasapp Channel Logo Template

CID से मिली पहचान

अब देखना होगा कि एक्टर की हालत में सुधार कब आता है और कब वो वापिस फैंस के सामने तंदुरुस्त होकर खड़े होते हैं। अब ये देखने के लिए फैंस की भी आंखें तरस रही हैं। आपको बता दें, दिनेश ने साल 1998 से 2018 तक चले टीवी के पॉपुलर शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाया है। उनका शो में कॉमेडी रोल था जो वो बखूबी निभाते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ