तमन्ना-विजय के रिश्ते में नया ट्विस्ट, वायरल वीडियो ने दिया पैचअप का हिंट? चर्चा भी हुई तेज

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अपनी पर्सनल लाइफ को फिर से चर्चा में आ गए हैं. दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और यूजर्स को कंफ्यूज कर रहा है.

Vijay Varma, Tamannaah Bhatia

Vijay Varma, Tamannaah Bhatia. image credit- social media

विज्ञापन

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस और यूजर्स फिर से कंफ्यूज हो गए हैं. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि ऐसा क्या हुआ, तो इसके पीछे एक वीडियो है? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विजय और तमन्ना का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एख वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय और तमन्ना नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों साथ में हाथ पकड़े घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो लोगों का ध्यान खींच गया और सब कंफ्यूज हो गए.

विज्ञापन

दोनों ने नहीं दिया रिएक्शन

इस वीडियो के इंटरनेट पर सामने आते ही हर किसी के मन में कई तरह के सवाल आ गए. साथ ही इंटरनेट पर दोनों को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चा जरूर हो रही है कि क्या दोनों शायद फिर से साथ आ गए हैं?

2025 में हुए थे अलग

गौरतलब है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया. अब ब्रेकअप के लंबे समय के बाद विजय और तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. साथ ही ये लोगों के मन में भी कई सवाल छोड़ गया.

इंटरनेट पर हो रही चर्चा

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो फैंस और यूजर्स ने कमेंट्स बॉक्सभर दिया. कुछ लोगों ने जहां सवाल उठाए, तो कुछ लोग बेहद खुश भी नजर आए. अब लोगों को इंतजार है कि दोनों कब इस पर कोई रिएक्शन देंगे. हालांकि, अब इसका पता भी समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ