2 घंटे 13 मिनट की फिल्म का Netflix पर कब्जा, इंसानों और AI की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

The Creator: ओटीटी पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं और ट्रेंड करती हैं. इन दिनों एक अमेरिकी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

The Creator
1 / 7
The Creator. image credit- social media

विज्ञापन

द क्रिएटर

द क्रिएटर2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द क्रिएटर' है. ये एक अमेरिकी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी इंसानों और आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) के बीच के भविष्य के युद्ध पर बेस्ड है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट3 / 7

इस फिल्म का निर्देशन गैरेथ एडवर्ड्स ने किया है. फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, जेम्मा चैन, एलिसन जैनी, केन वातानाबे, स्टर्गिल सिम्पसन और मेडेलीन यूना वोइल्स ने अहम किरदार निभाया है.

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म का बजट और कलेक्शन4 / 7

वहीं, अगर बजट की बात करें तो इस फिल्म को 8 करोड़ डॉलर के बजट में बनाया गया था. फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 10.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी.

विज्ञापन

इंडियन कलेक्शन

इंडियन कलेक्शन5 / 7

साथ ही अगर फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

तकनीक और शानदार वीएफएक्स

तकनीक और शानदार वीएफएक्स6 / 7

इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म अपनी उच्च तकनीक और शानदार वीएफएक्स (VFX) के लिए जानी जाती है. इस फिल्म का बजट हॉलीवुड की अन्य फिल्मों के मामले में कम है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड7 / 7

अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन