Drishyam 3 से पहले Netflix पर देख डालें ये मिस्ट्री फिल्म, हर सीन में छिपा है बड़ा राज

साउथ सिनेमा की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. आप भी यह फिल्म देखने का प्लान बना रहे है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बातएंगे, जिसमे आपको ‘दृश्यम’ से भी खतरनाक सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

maharaja

'महाराजा' ओटीटी पर कहां देखें?

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म ‘दृश्यम 3’ गरदा उड़ा रही है. आपको भी ‘दृश्यम’ जैसी फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का प्लान कर रहे है. इस मूवी में आपको कमाल का सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है.

विज्ञापन

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ है. यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी का डायरेक्शन निथिलन समीनाथन ने किया था. मूवी में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, सचना नामिदास, अभिरामी और सिंघम पुलि जैसे कलाकार नजर आए थे.

विज्ञापन

‘महाराजा’ फिल्म कब हुई थी रिलीज

‘महाराजा’ मूवी की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में नाई का किरदार विजय सेतुपति ने निभाया है. फिल्म की शुरुआत काफी नॉर्मल होती है, लेकिन फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है यह फिल्म काफी सस्पेंस पैदा करने लगती है. दरअसल, नाई (विजय सेतुपति) अपने घर से गायब हुए एक डस्टबिन की चोरी की FIR लिखवाने के लिए जाता है. हालांकि, पुलिस वाले उसकी कंप्लेंट लिखने से मना कर देते हैं. लेकिन जब पुलिस नाई की FIR लिखती है और जांच शुरू करती है, तो उसे एक बड़ा राज पता चलता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. यह मूवी आपको अंत तक बांधने में कामयाब रहती है.

विज्ञापन

‘महाराजा’ फिल्म ओटीटी पर कहां देखें

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो ‘महाराजा’ फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी आईएमडीबी पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. इस फिल्म को 2 घंटे 21 मिनट में पूरा किया जा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ