---विज्ञापन---

क्या सच में इंतजार हुआ खत्म, भारत में कब रिलीज होगी सीएम विजय की Jana Nayagan? जानें डेट

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म की भारतीय रिलीज डेट को लेकर अब ताजा अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब फिल्म की भारतीय रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म इंडिया में कब रिलीज हो सकती है?

भारत में कब होगी रिलीज?

सामने आई हालिया जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि ये फिल्म विदेशों में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में रिलीज हो सकती है, लेकिन अभी तक फिल्म के मेकर्स ने इसकी भारतीय रिलीज डेट पर कोई जानकारी नहीं दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स इसे 23 जुलाई को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी कंफर्म नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग शुरू

हालांकि, अगर ऐसा होता है और इस तारीख को फिल्म रिलीज होती है, तो इस फिल्म को भारत में चार दिन का लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा. दरअसल, फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि ये फिल्म 24 जुलाई को विदेश में रिलीज होगी और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.

फिल्म का रनटाइम

अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म 23 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास भी कर दिया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म ‘जन नायकन’ को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. साथ ही अगर फिल्म के रनटाइम की बात करें तो इसका रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सीएम विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं और फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होती है? क्या ये फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी या फिर लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 Finale: कब होगा शो का ग्रैंड फिनाले, अब तक कितने कंटेस्टेंट्स हुए बाहर?

---विज्ञापन---

First published on: Jul 14, 2026 08:02 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola