Vijay Deverakonda Marriage Plans: बीते दिन यानी 9 अगस्त को अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक साथ नजर आने वाले हैं।
साथ ही फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विजय देवरकोंडा ने धांसू एंट्री की। साथ ही इस दौरान एक्टर ने कई सवालों के जवाब दिए।
यह भी पढ़ें- King Of Kotha का ट्रेलर रिलीज, दुलकर के राउडी अंदाज के दीवाने हुए शाहरुख खान
शादी के सवाल पर बोले Vijay Deverakonda
ट्रेलर लॉन्च के दौरान विजय से कई सवाल किए गए। साथ ही एक्टर से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा कि ‘मुझे इसे जल्द ही करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह करीब है। मुझे इसके बारे में बात करने में मजा आ रहा है और इसके बारे में बात करना पसंद भी है। यह एक ऐसा चैप्टर है, जिसे हर किसी को अनुभव करना होगा। 2-3 साल में मेरी शादी हो सकती है, अभी भी लड़की की तलाश की जा रही है।’
प्यार और समझ बनाए रखना- विजय
इतना ही नहीं बल्कि विजय ने एक रिश्ते में होने के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘जीवन में उतार-चढ़ाव, बदलावों के दौरान प्यार और समझ बनाए रखना। मुझे लगता है कि यह हर चीज में एक साथ खड़ा होना ही साझेदारी है।’
विजय ने किया अपनी शादी के प्लान का खुलासा
इसके साथ ही बता दें कि बीते कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा का नाम फिल्म ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना से जुड़ता आ रहा है। दोनों अक्सर अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि इस पर अभी दोनों में से किसी ने भी बात नहीं की है, लेकिन इस बीच विजय ने अपनी शादी के प्लान का खुलासा कर दिया है।
इस दिन रिलीज हो रही फिल्म ‘कुशी’
बताते चलें कि इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु एक लंबे ब्रेक पर हैं और अपने स्वास्थ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इस वजह से वो ट्रेलर लॉन्च से दूर रही। बता दें कि फिल्म ‘कुशी’ का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1 सिंतबर को रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines