Vijay Deverakonda Reaction On Rashmika Deepfake: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद से हर कोई इसको लेकर अपने-अपने विचार साझा कर रहा है।
अब इस मामले पर विजय देवरकोंडा ने भी रुमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका के वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh की तरह बेडरूम में मिली मशहूर एक्टर की बॉडी, क्या नशे की लत बनी मौत की वजह!
Vijay Deverakonda ने Rashmika Mandanna के डीपफेक वीडियो पर किया रिएक्ट
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सरकार ने रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर एक्शन लिया है। इस पर कमेंट करते हुए विजय ने लिखा कि ये कदम भविष्य के लिए बहुत जरुरी है। ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।
Vijay Deverakonda Reaction On Rashmika Deepfake
विजय ने आगे लिखा कि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। साथ ही अपराधियों को सजा देने के लिए जल्दी ही काबिल साइबर विंग भी बननी चाहिए। वहीं, विजय का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन ने भी किया था रिएक्ट
बता दें कि विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही एक्टर अक्सर लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते है। वहीं, रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर भी उन्होंने रिएक्ट किया है। इसके पहले खुद रश्मिका से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। वहीं, अब इस मामले पर सरकार भी सख्त हो गई है।
डीपफेक पर सरकार भी सख्त
केंद्र ने मंगलवार को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किया, जिसमें आईटी अधिनियम, 2000 और आईटी मध्यस्थ नियमों की धाराओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके धोखाधड़ी करने पर अधिकतम तीन साल की जेल और 31 लाख जुर्माना हो सकता है। बता दें कि रश्मिका का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इस मामले पर चिंता जाहिर कर रहा है। साथ ही लोगों का कहना है कि ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines