Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. कपल की शादी की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को बधाई दी है. शादी से पहले पीएम मोदी ने कपल को खास लेटर भेजकर शुभकामनाएं भेजी हैं, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल के साथ-साथ उनकी फैमिली को भी शादी की बधाई दी है. चलिए जानते हैं खास नोट में और क्या-क्या लिखा है?
प्रधानमंत्री को मिला शादी का इनवाइट
प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को लेटर में संबोधित किया. उन्होंने लेटर में लिखा, ‘श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा. देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई. ये विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है.’
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग में जूता चुराएगी 16 साल छोटी बहन, जिससे मिलने को तरसती थीं एक्ट्रेस
पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने अपने लेटर में आगे लिखा, ‘‘सखा सप्तपदा भव’ यानी सात कदम साथ चलकर कपल जीवनभर के लिए दोस्त बन जाते हैं. विजय और रश्मिका ने फिल्मों में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी असली जिंदगी की ये नई शुरुआत सबसे खास है. आने वाला समय उनके प्यार, सपनों और खुशियों से भरा रहे. वे मिलकर जिम्मेदारियां निभाएं, एक-दूसरे को समझें, कमियों को अपनाएं और हमेशा सच्चे साथी बनकर साथ चलें. इस खास मौके पर दंपत्ति और उनके परिवार को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं.’
यह भी पढ़ें: VIROSH Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी में पहुंचे सेलेब्स, सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट आई सामने
कब है शादी?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल की शादी के फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं कपल की फैमिली और उनके करीबी दोस्त भी उदयपुर में हो रही शादी में शामिल होने के लिए वेन्यू पर पहुंच गए हैं. आज यानी 25 फरवरी को रात में कपल की संगीत सेरेमनी होने जा रही है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
15 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines