हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी की रूमर्स के बीच सज गया Vijay Deverakonda का घर, वीडियो सामने आते ही हुआ वायरल

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच अब विजय के घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर सजा नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Vijay Deverakonda. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार और गॉसिप टाउन से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक इस रूमर्ड कपल की शादी की चर्चा हो रही है. इस बीच अब विजय देवरकोंडा का घर सज गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया.

दुल्हन की तरह विजय का घर

विजय और रश्मिका की शादी की रूमर्स के बीच सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में विजय देवरकोंडा का घर सजा हुआ नजर आ रहा है. विजय देवरकोंडा के घर पर ये सजावट देखने के बाद फैंस पक्का मान बैठे हैं कि विजय और रश्मिका की शादी होने वाली है. हालांकि, अभी तक विजय या फिर रश्मिका की ओर से इस पर कोई कंफर्म जानकारी नहीं आई है.

फैंस हुए खुश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा का पूरा घर लाइट्स से सजा है. विजय के घर की सजावट वैसे हुई है, जैसे शादी वाले घर की होती है. अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी विजय और रश्मिका के लिए खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

26 फरवरी को शादी की चर्चा

गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं. हालांकि, अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन इस शादी की कई डिटेल्स चर्चा में बनी हुई है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या 26 फरवरी को विजय और रश्मिका शादी करते हैं या नहीं? इसके पहले भी दोनों की शादी की रूमर्स उड़ चुकी है. बता दें कि दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है. साथ ही चर्चा है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है और अब ये रूमर्ड जल्दी ही शादी करने वाला है.

यह भी पढ़ें- Malaika Arora अब क्यों हो रही ट्रोल? खान परिवार की एक्स बहू की हरकत पर भड़के यूजर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola