Vijay Deverakonda Car Accident: पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर बेहद बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. आज सोमवार को अभिनेता की कार का एक्सीडेंट हो गया. विजय को लेकर आई इस खबर ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन आपको बता देते हैं कि अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है और वो बिल्कुल ठीक हैं.
कार का हुआ मामूली नुकसान
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में विजय के एक्सीडेंट की खबर ने हर किसी को टेंशन में डाल दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर एक हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में विजय को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी कार को मामूली नुकसान हुआ है.
कैसी है विजय की हालत?
इस हादसे में विजय को कोई चोट नहीं आई है और वो बिल्कुल ठीक हैं. टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. अभिनेता के साथ बाकी लोग जो सफर कर रहे थे, वो भी बिल्कुल ठीक हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा पुत्तापर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे और उसी वक्त यह हादसा हुआ है. इस एक्सीडेंट के बाद विजय अपने दोस्त की कार से हैदराबाद की जर्नी पर गए.
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में विजय
इसके अलावा अगर विजय की बात करें तो इन दिनों विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, चर्चा हो रही है कि विजय और रश्मिका की सगाई हो गई है, लेकिन अभी तक इन खबरों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. विजय और रश्मिका की ओर से भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में जहां कुछ लोग ये मान रहे हैं कि अभिनेता ने सगाई कर ली है, तो कुछ अभी भी कंफ्यूज हैं. इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि दोनों अगले साल शादी भी करने वाले हैं. अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि आखिर सच क्या है?
यह भी पढ़ें- 56 साल की एक्ट्रेस के अजीब फैशन ने खींचा लोगों का ध्यान, नए लुक से ट्रोल हो गईं हसीना
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines