56 साल की एक्ट्रेस के अजीब फैशन ने खींचा लोगों का ध्यान, नए लुक से ट्रोल हो गईं हसीना

Anu Aggarwal: आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस को उनके फैशन के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर अनु के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.

Anu Aggarwal

Anu Aggarwal: आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की चर्चा होती रहती हैं. हालांकि, इस बीच अब हसीना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह है अनु अग्रवाल का लेटेस्ट लुक. जी हां, अपने हालिया लुक की वजह से अनु अग्रवाल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इंटरनेट पर एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं.

ट्रोल हो रहीं अनु

दरअसल, हाल ही में अनु अग्रवाल एक फैशन इवेंट में पहुंची. इस दौरान अनु ने इतनी छोटी ड्रेस पहनी कि वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक अनु की इस ड्रेस की चर्चा होने लगी और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई. हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहनना एक्ट्रेस को भारी पड़ गया और अब इसके लिए वो ट्रोल हो रही हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ