---विज्ञापन---

पुलवामा अटैक हो या COVID-19, लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है साउथ का ‘राउडी’

Vijay Deverakonda Birthday Special: साउथ सिनेमा के 'राउडी' कहे जाने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। आज अभिनेता का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda Birthday Special: साउथ सिनेमा के ‘राउडी’ कहे जाने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा के लिए आज बेहद खास दिन है। आज एक्टर का बर्थडे है और वो 35 साल के हो गए हैं। फैंस एक्टर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विजय की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अभिनेता अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं।

मसीहा बनकर सामने आए विजय

अभिनेता विजय ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना रखी है। साल 2019 में जब पुलवामा अटैक हुआ था, तब हर कोई स्तब्ध रह गया था। इस दौरान अभिनेता ने पीड़ित परिवार की मदद की और उन्हें सहारा दिया। विजय के इस काम की लोगों ने खूब सराहना की। इतना ही नहीं जब वैश्विक महामारी से हर कोई परेशान था तब भी विजय लोगों के मसीहा बनकर सामने आए थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

---विज्ञापन---

Covid-19 में भी की लोगों की मदद

उन्होंने जरूरतमंदों तक जरूरी चीजें पहुंचाने में मदद की। अभिनेता ने इस महामारी से निपटने के लिए एक पहल शुरू की, जिसमें एक फाउंडेशन के तहत अपने मिडिल क्लास फंड (एमसीएफ) की मदद से 1.7 करोड़ खर्च करके 17,000 मीडिल क्लास फैमिली को राशन और बाकी जरूरी चीजें मुहैया कराई गईं। अभिनेता के इस काम में उनका साथ देने के लिए 8,500 से ज्यादा लोगों ने 1.5 करोड़ से अधिक का दान दिया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

---विज्ञापन---

एक्टर की बड़ी फैन फॉलोइंग

बता दें कि साल 2020 में 2 जून को आयोजकों ने इस पहल को खत्म करने का फैसला लिया। वहीं, साल 2021 में विजय ने महबूबनगर में अपना पहला मल्टीप्लेक्स थिएटर खोला, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं था। बताते चलें कि अभिनेता की बड़ी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 21.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

---विज्ञापन---

रश्मिका और विजय की डेंटिग रूमर्स

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, विजय और रश्मिका मंदाना की डेंटिग रूमर्स इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अब भई फैंस और यूजर्स कहां पीछे रहने वाले हैं। सभी दोनों की हर एक छोटी से छोटी एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। जरा-सा भी हिंट फैंस के लिए कयासों का बाजार गर्म कर देता है और इंटरनेट पर इसके बारे में जमकर चर्चा होने लगती है। हालांकि अब लोगों को विजय और रश्मिका की तरफ से इस पर मुहर लगाने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि क्या दोनों इन खबरों को कंफर्म करेंगे या ये महज अफवाहें ही साबित होंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर फायरिंग केस में अधिकारी का बड़ा दावा, शूटर्स नहीं जानते थे कहां फायरिंग करनी है

First published on: May 09, 2024 08:39 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola