हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ranabaali का धमाकेदार टीजर रिलीज, इंटरनेट पर आते ही छा गए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

Ranabaali Teaser Release: मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर को देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन
फिल्म 'रणबाली' का टीजर रिलीज. image credit- Vijay Deverakonda instagram

Ranabaali Teaser Release: मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. फैंस इस टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. साथ ही फिल्म के टीजर की भी जमकर तारीफ हो रही है.

विजय ने शेयर किया पोस्ट

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ के टीजर को शेयर किया है. फैंस फिल्म के टीजर को देखकर इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ के मुख्य किरदार में हैं. साथ ही रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जयम्मा’ के किरदार में हैं और ये फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है.

फिल्म के टीजर में क्या-क्या?

फिल्म ‘रणबाली’ के टीजर की अगर बात करें तो लगभग ढाई मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर अत्याचार होता है. टीजर में आप देखेंगे कि उसी दौर में एक योद्धा जन्म लेता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार से परेशान होकर हथियार उठा लेता है. फिल्म में टीजर में ‘रणबाली’ के किरदार में विजय देवरकोंडा अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं.

विज्ञापन

खतरनाक रोल में विजय देवरकोंडा

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के टीजर में विजय देवरकोंडा बहुत ही खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं. साथ ही वो जबरदस्त एक्शन मोड़ में भी हैं और ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे. टीजर में आप देखेंगे कि विजय कभी खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते हैं. इसके अलावा इसमें रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी है.

टीजर में रश्मिका की भी झलक

हालांकि, विजय के मुकाबले रश्मिका की कम ही झलक देखने को मिली है. साथ ही टीजर में अंग्रेजी अफसर के किरदार में ‘द ममी’ फेम इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू बेहद डरावने नजर किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का टीजर कमाल का है और टीजर देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि ये धमाकेदार होने वाली है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ की कहानी अच्छाई की बुराई पर जीत के जज्बे को दिखाती है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए दशहरे के खास और शुभ मौके को चुना है.

लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट

विजय और रश्मिका की इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कैसा परफॉर्म करती है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं अमीन जैज? जिनके संग वायरल हुआ अपूर्वा मुखीजा का वीडियो, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola