Vidyut Jammwal Talk About Flop Movie: फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कई बार इन स्टार्स की जिंदगी में डाउनफॉल आ जाता है, जिसकी वजह से उन्हें अर्श से फर्श तक आने में समय नहीं लगता। साउथ से बॉलीवुड तक कई हिट फिल्में दे चुके एक्टर विद्युत जामवाल के साथ भी हालिया दिनों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक्टर ने ‘कमांडो’, ‘जंगली’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘द पावर’ जैस कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म ‘क्रैक’ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आलम ये हुआ कि इस फिल्म ने विद्युत के करियर पर फ्लॉप का टैग तो लगाया ही साथ ही उन्हें कर्ज में भी डुबो दिया। इस फिल्म के फ्लॉप होने से एक्टर इस कदर पर कर्ज में डूब गए और उन्हें इतना दुख हुआ कि उन्होंने सर्कस ज्वाइन कर लिया।
फरवरी में रिलीज हुई थी क्रैक
जाहिर है कि विद्युत जामवाल फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ एक्शन बल्कि जबरदस्त मार्शल आर्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘क्रैक’ इस साल फरवरी, 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ रुपये था, जिसे विद्युत ने खुद ही प्रोड्यूस किया था। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो महज 17 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। बता दें कि इससे पहले विद्युत की फिल्म ‘आईबी 17’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना की अंडरवियर चुराने पर ट्रोल हुए रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- ऐसी हरकतें…
कर्ज में डूब गए थे एक्टर
एक मीडिया इंटरव्यू में विद्युत जामवाल ने खुलासा किया कि ‘क्रैक बहुत मेहनत से बनाई गई थी लेकिन उसके फ्लॉप होने की वजह से काफी पैसा बर्बाद हो गया। मैं परेशान था और सोच रहा था कि इससे कैसे निकलूं। मैं कर्ज में डूब गया था। लोगों ने अपने-अपने हिसाब से सलाह देनी शुरू कर दी। मैं लोगों की सलाह से दूर रहना चाहता था। इसलिए क्रैक की रिलीज के बाद मैंने एक फ्रेंच सर्कस ज्वाइन कर लिया।’
सर्कस में 14 दिन बिताए
विद्युत जामवाल ने आगे कहा, ‘मैंने सर्कस में शामिल होने के बाद करीब 14 दिन कुछ अच्छे इंसानों के साथ बिताए। जब मैं वापस मुंबई लौटा तो मुझे काफी सुकून मिला।’ एक्टर ने आगे बताया कि ‘क्रैक के फ्लॉप होने के बाद मुझे कर्ज से उबरने में करीब तीन महीने लग गए। मेरे दोस्त जानना चाहते थे कि मैंने बिना पैनिक हुए इस सिचुएशन को कैसे संभाल लिया? इस पर मैंने उनसे कहा कि मैं बस तनाव से दूर रहना चाहता था। इसलिए मैंने एक गेम प्लान के जरिए सब कुछ आसानी से मैनेज कर लिया।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
11 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines