Ganesh Chaturthi 2022: इस समय में देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम देखने को मिल रही है।आम जनता से लेकर बड़े सितारें तक भगवान गणपति की भक्ति में डूबे हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) के घर गणपति पूजन हुआ तथा बड़े ही धूमधाम से विसर्जन भी संपन हुआ।
गणपति विसर्जन में शामिल हुए सलमान खान
बहन अर्पिता खान शर्मा के घर हुए गणपति पूजन में सलमान खान शामिल हुए। इसके साथ ही भाईजान विर्सजन में भी नजर आए। विसर्जन के दौरान सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए। सलमान खान ब्लू शर्ट में दिखाई दिए। भाईजान का यह वीडियो (Salman Khan Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सलमान खान का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि बहन अर्पिता के घर पहुंच, उन्होंने पैपराजी को निराश ना करते हुए जमकर पोज दिए।भाईजान का यह कूल वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सितारों का लगा मेला
अर्पिता खान के घर हुए गणपति पूजन में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारें शामिल हुए। विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), नेहा धूपिया, डेजी शाह और सलमान खान समेत कई दिग्गज नजर आए। विक्की कटरीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अर्पिता के लुक की बात करें तो वह इस दौरान रेड सूट में नजर आईं। अर्पिता के यहां हुए गणपति पूजन में सितारों का मेला देखने को मिला।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी हालत, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Upcoming Movies) के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही भाईजान फिल्म ‘टाइगर 3 (Tiger 3), कभी ईद कभी दिवाली, जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। फैंस को लंबे इंतजार के बाद जल्द ही सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। फैंस को बेसब्री से सलमान खान की मूवीज का इंतजार है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
7 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
8 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
10 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
14 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
15 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
16 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
16 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
17 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines