Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए खास वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।
अभी पढ़ें – Tejasswi और Karan ने एक साथ की गणपति पूजा, होने वाली सासू मां भी रहीं मौजूद
फैंस के लिए कही ये बात
अपने लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के लिए खास मेसेज साझा किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है फैंस के लिए, ‘आपके लिए मेरा प्यार हमेशा के लिए शुरू होने वाली यात्रा है कभी न खत्म होने वाली, मेरे रक्षक होने के लिए, हमेशा मेरे दोस्त और परिवार होने के लिए प्यार करती हूँ’। अक्षरा का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।
भोजपुरी क्वीन हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहे जाने वाली अक्षरा सिंह ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ाने का ऐलान किया है।
बिग बॉस OTT में आ चुकी हैं नजर
भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।हालांकि एक्ट्रेस यह शो तो नहीं जीत पाई लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
अभी पढ़ें – Brahmastra: रणबीर-आलिया का दिखा दिलकश अंदाज, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया ‘बेबी ऑन बोर्ड’
जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू!
बिग बॉस OTT ने एक्ट्रेस को नेशनल स्टार बना दिया। जिसका असर एक्ट्रेस के करियर ग्राफ पर बखूबी देखने को मिल रहा है।बीते दिनों एक्ट्रेस कई फेमस हिंदी सॉन्ग्स के भोजपुरी वर्जन में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines