Brahmastra: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। स्टार कपल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के प्रोमोशन के बिजी हैं। हाल ही में स्टार कपल एक साथ स्पॉट हुए। इस दौरान रणबीर-आलिया (Ranbir Alia Video) ने अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।

देसी लुक में नजर आईं आलिया भट्ट

लेटेस्ट वीडियो में आलिया भट्ट पिंक सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने इस सूट के मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया। हेवी ईयरिंग्स और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। छोटी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद में लगा रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

‘बेबी ऑन बोर्ड’

प्रोमोशन के दौरान आलिया भट्ट के ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट में दिखाई दीं। उनके पूरे आउटफिट में गोल्डन गोटे से कई जगह पर LOVE लिखा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सबसे खास का था उनके बैक पर लिखा हुआ- बेबी ऑन बोर्ड। एक्ट्रेस अपने आउटफिट पर लिखे बेबी ऑन बोर्ड को फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दीं।

आलिया ने गाया गाना

प्रमोशन के दौरान का एक और वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर साउथ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर को तेलुगू बोलते देखा जा सकता है। वहीं आलिया भट्ट ने भी स्टेज पर गाना गाकर इवेंट में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर रणबीर आलिया का यह वीडियो छाया हुआ है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि बहुत जल्द रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में यह जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। स्टार कपल आजकल इसी फिल्म के प्रोमोशन में बीजी हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ