हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video कैसा है? फिल्म को देख क्या बोले इंटरनेट यूजर्स?

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video X Review: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं तो यहां आप इसका रिव्यू पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video X Review: इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि आज रिलीज हो गई है राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उस वक्त से ही लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखी जा रही है। वहीं, अब फिल्म रिलीज हो गई है और अगर भी इसे देखने से पहले इसका रिव्यू पढ़ना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर क्या कहते हैं इंटरनेट यूजर्स?

लोगों को कैसी लगी फिल्म?

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म पूरी एंटरटेनिंग है और कॉमेडी से भरी है। फिल्म में कई सारे ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म को आप वीकेंड पर देख सकते हैं बहुत मजेदार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या फिल्म है यार, मजा आ गया। एक और यूजर ने लिखा कि पूरी कॉमेडी है और फिल्म के ट्विस्ट भी कमाल है। एक अन्य ने लिखा कि बहुत जबरदस्त है। एक और यूजर ने कहा कि मजा आ गया फिल्म बहुत ही बढ़िया है। कुल मिलाकर ज्यादातर इस फिल्म को सभी ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है।

क्या है फिल्म की कहानी? 

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी हॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टेप’ से मिलती-जुलती बताई जा रही है। बता दें कि जेक कासडन की इस फिल्म में कैमरून डियाज और जेसन सेगेल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी में एक कपल की रोमांटिक वीडियो सीडी खो जाती है, जिसके बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कैसा था ट्रेलर?

जब राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो इसने खूब सुर्खियां बटोरी थी और लोगों को ये बेहद पसंद आया था। फिल्म के ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी के कई सीन देखने को मिले थे, जो दर्शकों को फिल्म से बांधे रखने में काम आएंगे। फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू को देखकर मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करेगी।

‘जिगरा’ के साथ टक्कर

हालांकि फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा। बता दें कि रोमांस और कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के साथ ही ‘जिगरा’ भी रिलीज हो रही है। दोनों की आपस में टक्कर होगी और इस क्लेश का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने कैमरे को देख क्यों छुपाया चेहरा? ‘बादशाह’ का वीडियो देख क्या बोले यूजर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें