Shahrukh Khan ने कैमरे को देख क्यों छुपाया चेहरा? 'बादशाह' का वीडियो देख क्या बोले यूजर?

Shahrukh Khan Video Viral: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan Video Viral: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग है ही इतनी तगड़ी की लोगों में उनका क्रेज साफ दिखता है। जब भी सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का कोई नया वीडियो या फोटो सामने आता है, तो मानों फैंस की तो लॉटरी लग गई हो। सभी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इस वक्त इंटरनेट पर फिर से शाहरुख खान का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किंग खान अपना चेहरा छुपा रहे हैं, जिसके देखकर यूजर्स के मन में तमाम तरह के सवाल आ रहे हैं।

शाहरुख का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में किंग खान को एक बर्थडे पार्टी में देखा गया। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान पैप्स से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। शाहरुख की प्रोमैक्स प्राइवेसी देखकर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया और इंटरनेट पर सवालों की बाढ़-सी आ गई। एक यूजर ने किंग खान के इस वीडियो को देखकर लिखा कि शाहरुख खान, माइकल जैक्सन की तरह लग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने लिखा कि किंग ऑफ रोमांस। तीसरे यूजर ने लिखा कि थोड़ा प्राइवेसी देना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा कि किंग खान की प्रोमैक्स प्राइवेसी मस्त है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख ने ब्लैक कलर की हुड्डी पहनी हैं और उसके कैप से खुद को प्रोटेक्ट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

किंग खान की बेहद हल्की-सी झलक

इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है उसमें कई छाते भी नजर आ रहे हैं, जिनमें किंग खान की बेहद हल्की-सी झलक नजर आ रही है और किंग खान अंदर की ओर जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कयास लगाए हैं।

नेटिजंस लगा रहे कयास

गौरतलब है कि जब भी शाहरुख खान का कोई नया फोटो या वीडियो सामने आता है, तो यूजर्स उस पर भर-भरकर कमेंट्स करते हैं और प्यार लुटाते हैं, लेकिन इस वीडियो ने लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि शाहरुख ने अपना चेहरा क्यों छुपाया है? हालांकि जो भी होगा वो आने वाले समय में पता लग ही जाएगा, लेकिन इंटरनेट पर शाहरुख को लेकर इस वक्त कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ