Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review, Siddhant Mohan: आज यानी 11 अक्टबूर को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब बात अगर इंडिया की हो रही है तो जाहिर-सी बात है कि विदेशी चीजों को लेकर कुछ ना कुछ क्रेज तो होगा ही। वहीं, अगर बात वेस्टर्न क्लचर की हो रही तो इसे कूल बनाने का मौका तो कोई छोड़ता ही नहीं है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी कुछ ऐसा ही है।
विकी और विद्या के वीडियो की कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये शुरू होती है ऋषिकेश से… जी हां वहीं ऋषिकेश जो 1997 में उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था और कहानी भी तब की ही है। राजकुमार राव (विक्की) शहर के बेस्ट मेहंदी आर्टिस्ट हैं। इनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा लेंगे कि दुल्हन किसी की भी हो पर मेहंदी सिर्फ विक्की की होती है। अब इतने बड़े आर्टिस्ट को दूर-दूर से बुलावे आते रहते है। ऐसे में विक्की की सगाई अपने प्यार (विद्या) यानी तृप्ति डिमरी से होने जा रही है।
विकी ने किया ड्रामा
अब सगाई है तो मेंहदी तो जरूर लगेगी, लेकिन ये क्या विक्की ने जबरदस्त ड्रामा क्रिएट क्यों किया। ड्रामा भी इतना कि लाफ्टर और ड्रामे की सारी दीवारें टूट जाती हैं। फिर क्या था विद्या की सगाई टूट जाती है और मोहल्ले की लड़की की लाज रखने के खातिर विक्की और विद्या का सामूहिक विवाह हो जाता है। अब हर मिडल क्लास फैमिली की तरह यहां भी हनीमून के 2 ऑप्शन हैं। पहला पैरेंट्स फ्रेंडली- माता वैष्णो देवी, दूसरा कपल च्वाइस- देसी सुंदर टिकाऊ और इंटरनेशन फीलिंग वाला डेस्टिनेशन- गोवा।
‘वो वाला वीडियो’
घर पर झूठ बोलकर विकी और विद्या गोवा जाते हैं और वहां ‘वो वाला वीडियो’ रिकॉर्ड करते हैं। ये वाला वीडियो लेकर ऋषिकेश आते हैं और घर में हुई चोरी में वो डीवीडी प्लेयर भी चोरी हो जाता है, जिसके बाद होती है खोज विद ‘दर्द भरे गाने’। कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि DVD का नाम यही है “दर्द भरे गाने”। इस तलाश में कई ऐसे कैरेक्टर रोल्स सामने आते हैं, जिन्हे देखकर मजा आ जाता है। फिल्म में चंदा रानी बनी मल्लिका शेहरावत की एंट्री फाइन-वाइन की तरह है। इस पूरी खोजबीन के दौरान कॉमेडी के साथ, प्राइवेसी और पोर्नोग्रॉफी जैसे सेंसिटिव इश्यूज भी आते हैं और फिर होता है एक बड़ा खुलासा।
विकी और विद्या का वो वाला वीडियो में क्या है खास?
इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसकी राइटिंग और डायरेक्शन में डायरेक्टर-राइटर राज शांडिल्य ने अपना कमाल दिखाया है। एक सीधी-साधी स्टोरी में आपको एंटरटेनमेंट और अवेयरनेस दोनों मिलती है। ढाई घंटे की इस फिल्म में कई ऐसे मोमेंट्स आएंगे, जब आप थिएटर में बैठे-बैठे जोरों से हंसेंगे। चटपटे चुटकुलों को बेहतरीन तरीके से फिल्म में इस्तेमाल किया गया है और हां, स्त्री लवर्स के लिए एक डुप्लीकेट स्त्री का भी जुगाड़ किया गया है।
राजकुमार और तृप्ति की केमिस्ट्री
‘विक्की’ बनकर हर बार छा जाने वाले राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग कमाल है। उनकी बॉडी लैग्वेंज और थोड़े डबल मीनिंग पंचेज पर तो मजा ही आ जाता है। विद्या बनी तृप्ति डिमरी का कैरेक्टर अच्छे तरीके से लिखा गया है और उनकी टाइमिंग भी जबरदस्त है। राजकुमार और तृप्ति की केमिस्ट्री भी स्पॉर्क जैसी है। चंदा बनी मल्लिका सेहरावत भी अदाएं दिखाती हैं और आपको मजा आता है।
‘विकी और विद्या का वो वाला वीडियो’ को 3.5 स्टार
विजयराज के साथ मल्लिका का इश्किया 90’s के रेस्ट्रिक्टेड प्यार की तरह पेश किया गया है। दोनों का काम अच्छा है और अर्चना पूरन सिंह की कॉमिक टाइमिंग भी अच्छी है। हां, एक बात है कि ये पूरी पारिवारिक फिल्म नहीं है और इसे दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ देखिए। बड़े और छोटों के साथ देखेंगे, तो डबल मीनिंग जोक्स बहुत खटकेंगे। ‘विकी और विद्या का वो वाला वीडियो’ को 3.5 स्टार।
यह भी पढ़ें- 20 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाले जूते पहनता है ये सिंगर, कलेक्शन में 1000 से भी ज्यादा वैरायटी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines