Vicky Vidya Ka Wo Wala Video: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो शुरुआत के दिनों में इसने ठीक-ठाक कमाई की लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ कमाए जिसके बाद कुल कलेक्शन 28.35 करोड़ रुपये हुआ है।
जाहिर है कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म 90 के दशक में ले जाती है, जहां विक्की और विद्या अपने हनीमून पर ‘वो वाला’ वीडियो बनाते हैं, जिसकी सीडी गायब हो जाती है। बस इसी पर पूरी फिल्म बनी है। हालांकि आखिरी में यह फिल्म यंगस्टर्स को एक खास मैसेज देती है और गैंगस्टर्स को सबक भी सिखाती है। इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों का प्यार क्यों नहीं बटोर सकी इसके पीछे 5 वजह सामने आती हैं।
फिल्म के प्रमोशन में कमी
आजकल फिल्मों को हिट कराने का एक सीधा सा मूल मंत्र प्रमोशन है। जितना ज्यादा फिल्म को प्रमोट किया जाएगा उतना ही यह लोगों तक पहुंचेगी। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक लेवल तक इसका प्रमोशन किया था। यह भी एक खास वजह रही है कि काफी हद तक लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर नहीं पहुंचे।
स्त्री 2 से ले लिया पंगा
राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ अगस्त में रिलीज हुई और बहुत बड़ी हिट बन गई। आलम ये रहा कि कुछ दिन पहले तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए बैठी थी। ऐसे में राजकुमार राव अपनी दूसरी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ लेकर आ गए। एक ब्लॉकबस्टर के आगे उसी एक्टर की दूसरी फिल्म कई बार फीकी पड़ सकती है। ऐसा कुछ राजकुमार राव के साथ हुआ क्योंकि लोगों के सिर से अभी सिरकटे का आतंक खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora की अधूरी ख्वाहिश क्या? बोलीं- मौका मिला तो इसे बदलना चाहूंगी…
हॉलीवुड की कॉपी का आरोप
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसकी कहानी पर कंटेंट कॉपी का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘सेक्स टेप’ की कापी बताई गई। अगर कोई फिल्म कॉपी है, तो अक्सर दर्शकों में कमी देखने को मिलती है, क्योंकि काफी लोग पहले से ओरिजनल फिल्म देख चुके होते हैं। हालांकि डायरेक्टर राज शांडिल्य ने सफाई देते हुए कंटेंट कॉपी के आरोप को नकार दिया था।
फिल्म के गाने कुछ खास नहीं
अक्सर देखा जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसके कुछ गाने सुपर-डुपर हिट हो जाते हैं। सलमान खान की फिल्मों के गाने यहां याद करना गलत नहीं होगा। ‘स्त्री 2’ का गाना ‘तू आई नहीं’ और ‘आज की रात’ जबरदस्त हिट हुआ लेकिन ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के किसी भी गाने में कुछ खास दम नहीं दिखा। न तृप्ति डिमरी की अदाएं काम आई, न पवन सिंह कमाल दिखा पाए और न ही शहनाज गिल के लटके-झटके असर दिखा सके।
90 के दशक की कहानी
बात जब 90 के दशक की बाती है, तो उस दशक या उससे पिछले दशक की एक ऑडियंस होती है, जिसने बिना फोन और इंटरनेट वाली दुनिया भी देखी है। आजकल के यंगस्टर्स खुद को उस दशक में फिट करने से काफी हद तक बचने की कोशिश करते हैं।
क्या मैसेज देती है फिल्म
बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में एक शख्स शादीशुदा कपल्स के होटल रूम में हिडन कैमरे लगा देता है, और उनका वो वाला वीडियो रिकॉर्ड कर उसे शेख को बेचकर पैसा कमाता है। वहीं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी अपना हनीमून वीडियो बना लेते हैं। फिल्म आखिरी में यही मैसेज देती है कि सिर्फ फन के लिए इस तरह के वीडियो को बनाना बिल्कुल गलत है। ये आजकल एक क्राइम भी बन चुका है, जहां एक लड़का ऐसे वीडियो बनाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करता है। वहीं किसी भी होटल रूम में रुकने से पहले चेक करना बहुत जरूरी होता है कि कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines