Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Sam Manekshaw Role In Sharmila Tagore Wedding: फिल्म निर्माता-निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। फिल्म शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जीवन पर बेस्ड है, जिसमें 1971 में भारत और पाकिस्तान की जंग दिखाई गई है, लेकिन इस कहानी से अलग भी सैम मानेकशॉ से जीवन से जुड़ी कई अनसुनी कहानियां और किस्से हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता।
उन्हीं में से एक किस्सा अपने दौर की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की शादी से जुड़ा है। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) की शादी में सैम मानेकशॉ ने एक बड़ा और अहम किरदार निभाया था, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी ने 27 दिसंबर, 1969 में शादी की थी और दोनों की शादी में खूब बवाल मचा था।
Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan Wedding (Image Credit – Social Media)
बताया जाता है कि कई लोगों को इनकी शादी मंजूर नहीं थी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, अगर दोनों की शादी के दिन सैम मानेकशॉ न होते तो शायद कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शर्मिला और मंसूर अली की जान पर बन आ सकती थी। शर्मिला टैगोर की विदाई सैम मानेकशॉ की गाड़ी में ही हुई थी, लेकिन ऐसा हुआ क्यों था?
दरअसल, शर्मिला हिंदू थीं और मंसूर मुस्लिम। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन इसी बात को लेकर तगड़ा बवाल मच गया था। इतना ही नहीं, शर्मिला और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं।
यह भी पढ़ें: हफ्ते भर में Sam Bahadur से कोसों दूर निकली Animal, कमाई में रणबीर हर दिन विक्की को दे रहे मात
Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan Wedding (Image Credit – Social Media)
बताया जाता है कि मंसूर अली से शादी के समय शर्मिला ने इस्लाम कबूल कर लिया था, जिसके बाद उनका नाम आयशा सुल्ताना रखा गया था, लेकिन दोनों की शादी से उनके परिवार वाले नाखुश थे। जैसे-तैसे दोनों परिवारों को माने के बाद दोनों की शादी हुई। शर्मिला और मंसूर की शादी कोलकाता के फोर्ट विलियम में हुई थी। वहीं उनका रिसेप्शन रखा गया था, लेकिन इसी बीच वहां अंतरधार्मिक शादी का विरोध करने लगे।
दोनों की जान पर बन आई। इतने में ऑस्टिन शीरलाइन कार न्यूली मैरिड शर्मिला और मंसूर को लेने वहां पहुंच गई। यह गाड़ी किसी और की नहीं, बल्कि सैम मानेकशॉ की थी, जिसपर लोग गोलियां चला रहे थे, लेकिन दोनों को कई नुकसान नहीं पहुंचा। सैम बहादुर उस समय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। (Sam Manekshaw Role In Sharmila Tagore Wedding)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।