Vicky Kaushal Katrina Kaif Video: कटरीना कैफ और विक्की कौशल इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के बारे में बातें करते हुए देखा जाता है। वह दोनों बेहतरीन बॉन्ड भी शेयर करते हैं। दोनों आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मजे ले रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों एक्टर्स को खूब बधाई मिल रही है। इस अवसर पर विक्की कौशल ने भी पत्नी को बधाई दी है, साथ ही उनपर प्यार बरसाने के लिए एक खूबसूरत सी पोस्ट शेयर की है।
पत्नी की हरकतों से इंप्रेस विक्की
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना कैफ का एक मजेदार सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वैसे तो अंधेरा दिख रहा है लेकिन दोनों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। विक्की कौशल ने हेडफोन लगाया है और कटरीना कैफ उनके पड़ोस में बैठी हैं। कटरीना बगल में बैठकर सामने स्क्रीन पर फिल्म देख रही हैं और एक्शन मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। विक्की अपनी पत्नी की हरकतों से इंप्रेस होते दिख रहे हैं साथ ही उन्होंने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal के बाद अब इस एक्टर संग काम करने को तैयार Meghna Gulzar, अगले साल फ्लोर पर उतरेगी फिल्म
फ्लाइट में फुल मनोरंजन
इस वीडियो के कैप्शन में विक्की कौशल एक्टर ने लिखा है- ‘लाइफ और फ्लाइट में फुल मनोरंजन है। लव यू ब्यूटीफुल, इसे करना जारी रखें।’ इस तरह से विक्की कौशल ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर यह लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर विक्की और कटरीना के फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। खबर है कि यह कपल खास पलों को एंजॉय करने के लिए विदेश रवाना हो चुका है।
शादी के एक दिन पहले किया था प्रपोज
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के 14वीं सदी के किले में बने होटल, सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में हुई। विक्की और कटरीना ने एक दूसरे को डेट करने के के बाद कई साल तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले कटरीना को प्रपोज किया था।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines