Vicky Kaushal on Katrina Kaif’s towel fight scene in Tiger 3: दिवाली के खास मौके यानी 12 नवंबर को सलमान खान और कैटरीन कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
फिल्म ने अब भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है। फिल्म में कैटरीना के ‘टॉवल फाइट सीन’ को हर किसी ने सराहा है। वहीं, अब इस पर एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल का रिएक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
https://www.instagram.com/p/Cyc6QIRt8oF/?img_index=1
Katrina Kaif के टॉवल फाइट सीन पर Vicky Kaushal ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, एक्सप्रेस अड्डा से बात करते हुए विक्की कौशल ने कैटरीना के ‘टॉवल फाइट सीन’ पर कहा कि मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था और हम फिल्म देख रहे थे। जब ये सीक्वेंस आया तो इस सीक्वेंस के बीच में मैं उसकी ओर झुका और कहा कि मैं आपसे बहस नहीं करना चाहता। मैं नहीं चाहता कि आप मुझे तौलिया पहनाकर मारें। मुझे लगा कि जिस तरह से उसने इसे हटाया वह अविश्वसनीय था। मैंने उससे कहा कि आप शायद बॉलीवुड की सबसे अद्भुत एक्शन अभिनेत्री हैं। मुझे वास्तव में उसकी कड़ी मेहनत पर गर्व है। उसे देखना बहुत प्रेरणादायक है।
‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन में बिजी हैं विक्की कौशल
वहीं, अगर विक्की कौशल की बात करें तो इन दिनों वो भी अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन में बिजी है। विक्की की ये फिल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे रणबीर कपूर-स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ से टक्कर मिलेगी। दोनों ही फिल्मों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। देखने वाली बात होगी कि कौन-सी फिल्म क्या धमाका करेगी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines