Animal के प्री-रिलीज इवेंट में तेलंगाना के मंत्री का विवादित बयान, 'मुंबई पुरानी है, तेलुगु बॉलीवुड पर राज करेगा'- मल्ला रेड्डी

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फैंस को भी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का बेसब्री से इंतजार है।

Animal event

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फैंस को भी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ का प्री-रिलीज इवेंट सोमवार शाम हैदराबाद में आयोजित किया गया।

विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक और स्टार कास्ट रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भी इस इवेंट में शिरकत की। वहीं, इव इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तेलंगाना मंत्री मल्ला रेड्डी विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मल्ला रेड्डी ने दिया विवादित बयान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी भाषण दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में तेलुगु भारत पर राज करेगा। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड पर भी तेलुगु लोग राज करेंगे। इसके आगे मल्ला ने रणबीर कपूर से कहा कि वो भी अगले साल हैदराबाद शिफ्ट होने के लिए कहेंगे।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

पूरे जोश के साथ अपना बयान दे रहे मल्ला 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मल्ला रेड्डी पूरे जोश के साथ अपना बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर जी, मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि अगले पांच सालों में तेलुगू लोग पूरी तरह से भारत, बॉलीवुड और हॉलीवुड पर राज करेंगे। हालांकि मंत्री की ये बातें सुनकर रणबीर कपूर और महेश बाबू हंसते नजर आए।

विज्ञापन

मुंबई पुराना हो गया है- मल्ला

मल्ला रेड्डी ने अपने बयान में आगे कहा कि अगले साल आप भी हैदराबाद शिफ्ट हो जाओगे और आप कहोगे कि मुंबई पुराना हो गया है और बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है। भारत में बस एक ही शहर है और वो है हैदराबाद। हालांकि इस पर अभिनेता रणबीर और महेश बाबू ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, अब यूजर्स मंत्री के इस बयान पर नाराज नजर आए और मल्ला की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ