Chhaava के आगे Mere Husband Ki Biwi ने टेके घुटने, कमाई के मामले में दूसरे दिन भी फुस्स

Chhaava Vs Mere Husband ki Biwi BO Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने अर्जुन कपूर-भूमि की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी को अपने दूसरे शनिवार वाले दिन भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Chhaava Vs Mere Husband ki Biwi BO Collection

Chhaava Vs Mere Husband ki Biwi BO Collection

Chhaava Vs Mere Husband ki Biwi BO Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई का ऐसा सिलसिला शुरू कर दिया है जो अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है और इसके कलेक्शन में तेजी से इजाफा हो रहा है। ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसके दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

नौंवे दिन कमाए 44 करोड़ के करीब

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसने पहले दिन से ही दर्शकों को खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘छावा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, जो कि फिल्म के लिए एक बेहतरीन शुरुआत थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई। महज तीन दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब यह 300 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन

इस फिल्म की खास बात यह है कि यह 130 करोड़ के बजट में बनी है और अब इसने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 219.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि फिल्म के लिए एक बड़ा मुकाम था। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आठवें दिन फिल्म ने 23.5 करोड़ की कमाई की, जबकि नौवें दिन फिल्म की कमाई 44 करोड़ रुपये के आस-पास रहा।

विज्ञापन

अर्जुन की फिल्म ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर की स्टारर फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन बड़े सितारों के होते हुए भी फिल्म को उम्मीद के मुताबिक बड़ी ओपनिंग नहीं मिल पाई। शनिवार को भी फिल्म को छुट्टी का ज्यादा फायदा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 फिल्म ने दूसरे दिन 1.65 करोड़ कमा लिए, जो कि पहले दिन के मुकाबले ज्यादा थी। इसी के साथ ही फिल्म की दो दिन की कमाई 3.15 करोड़ पहुंच पाई है। जबकि फिल्म का बजट 60 करोड़ का है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन कैसा रहता है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चलती रही, तो ये संभव है कि ये नंबर्स के मामले में फ्लॉप साबित हो जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ