JioHotstar के बाद Netflix-Prime Video भी होंगे मर्ज? फैंस ने रखी सोशल मीडिया पर डिमांड

Fans Demand Netflix-Prime Video Merger: जियो और हॉटस्टार का मर्जर पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। 14 फरवरी को JioHotstar के आधिकारिक लॉन्च के बाद से ये बात सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल गई।

Fans Demand Netflix-Prime Video Merger

Fans Demand Netflix-Prime Video Merger

Fans Demand Netflix-Prime Video Merger: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जियो और हॉटस्टार के मर्जर के ऐलान के बाद से हर तरफ इसी के बारे में ही बातें हो रही हैं। 14 फरवरी को जियो और हॉटस्टार को आधिकारिक तौर पर एक साथ मर्ज कर दिया गया। जहां Jio और Hotstar का मर्जर भारतीय ओटीटी प्लेटफार्मों में नया अध्याय जोड़ सकता है, वहीं अब लोग इसी तरह के मर्जर की मांग नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो को लेकर भी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं फैंस अब सोशल मीडिया पर क्या डिमांड रख रहे हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के मर्जर की डिमांड

दरअसल लोगों का मानना है कि अगर नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो का भी एक साथ मर्जर हो जाए, तो इससे दोनों प्लेटफार्मों के कंटेंट की ताकत को जोड़कर जियो हॉटस्टार को कड़ी टक्कर दी जा सकती है। सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चे भी हो रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा होना असंभव है। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा है और ऐसे में उनके मर्जर की कोई संभावना नहीं दिखाई देती।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो होंगे मर्ज? 

हालांकि इस मजाकिया विचार से जुड़ा एक अहम पहलू ये है कि दोनों ओटीटी प्लेटफार्मों के पास प्रीमियम कंटेंट और दर्शकों की एक बड़ी संख्या है। लेकिन ये भी सही है कि दोनों का एक-दूसरे से सीधा मुकाबला है और इस तरह के मर्जर के बारे में सोचना भी फिलहाल न तो व्यावहारिक है और न ही संभावित।

Jio और Hotstar के मर्जर से क्या होगा?

इस बीच Jio और Hotstar के मर्जर पर व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि ये भारतीय सिनेमा उद्योग के लिए एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। Jio और Hotstar के मिलकर काम करने से भारतीय ओटीटी प्लेटफार्मों में एक नई क्रांति ला सकते हैं, जिससे अलग-अलग तरह के ओरिजिनल कंटेंट की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही ये निवेश को भी बढ़ावा दे सकता है, जिससे और भी अलग तरह के शोज और फिल्म्स भारतीय दर्शकों तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

Jio और Hotstar का मर्जर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए न सिर्फ एक नई शुरुआत हो सकता है, बल्कि ये भारतीय सिनेमा को एक ग्लोबल मंच पर स्थापित करने में भी मदद कर सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये दोनों प्लेटफार्म भविष्य में और ज्यादा रिच और डाइवर्स कंटेंट लेकर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ