Vicky Kaushal Injured: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर के साथ एक भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक्टर घायल हो गए हैं और अब उनके हाथ पर इंजरी हो गई है। अब सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद एक्टर के चाहने वाले भी टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, उनका हाथ जख्मी है और फैंस ये देखकर एक्टर को लेकर घबराए हुए हैं। हर कोई चिंता में है कि विक्की कौशल की ये हालत कैसे हो गई। बता दें, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी लेफ्ट हैंड अब चोटिल दिख रहा है जिसकी वजह से एक्टर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में रोमांटिक हुए सेलेब्स, यूं किया पार्टनर को प्रपोज; फिल्मी हैं लव स्टोरियां
वायरल हुआ विक्की कौशल का वीडियो
सामने आए इस वीडियो में एक्टर अपनी गाड़ी से निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके एक हाथ में पानी की बोतल है और दूसरे हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक्टर पैपराजी को देखते हैं और उन्हें स्माइल देते हुए चुप-चाप वहां से आगे निकल जाते हैं। वहां मौजूद एक शख्स ने एक्टर की मदद की है। उनके लिए एक आदमी दरवाजा खोलकर खड़ा है कि कहीं एक्टर को कोई तकलीफ न हो। ये वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब एक्टर को अपने छोटे-मोटे काम करने में कितनी तकलीफें हो रही होंगी। उन्हें अब अपने आस-पास किसी न किसी की जरूरत होगी। वहीं, एक्टर को ये चोट कब और कैसे आई इसे लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
फैंस हुए मायूस
फिलहाल वो रिकवर हो रहे हैं और फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि एक्टर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस विक्की कौशल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस दौरान भी मजाक के मूड में दिख रहे हैं। अब इस वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, ‘अरे-अरे लगता है भाभी ने कल रात में लात मार दी।’ एक ने लिखा, ‘वाइफ ने पीटा क्या?’ एक ट्रोलर बोला, ‘पैर इतने पतले क्यों हैं भाई।’ एक फैन ने लिखा, ‘विक्की भाई अपना ख्याल रखना।’ एक बोला, ‘विक्की जल्दी ठीक हो जाओ।’
लव एंड वॉर में आने वाले हैं नजर
एक ने सवाल किया, ‘उसे क्या हुआ?’ अब कुछ इसी तरह से फैंस एक्टर की चिंता करते हुए नज़र आ रहे हैं और उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विक्की कौशल इन दिनों अपनी हाल ही में अनाउंस हुई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love and War) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) डायरेक्ट करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
20 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines