हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Great Indian Family Box Office Collection Day 2: 'जवान' के आगे नहीं टिक पाई The Great Indian Family, दूसरे दिन भी फिकी पड़ी कमाई

विज्ञापन
The Great Indian Family Box Office Collection Day 2

The Great Indian Family Box Office Collection Day 2: अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को विक्की की इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे है कि विक्की कौशल की ये फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…

दूसरे दिन इतनी कमाई कर सकती है The Great Indian Family

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली’ अपने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 1.70 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकडे़ हैं ऑफिशियल नंबर आने में इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। साथ ही मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड की वजह से अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding Live: परिणीति-राघव की शादी में पहुंचे VIP गेस्ट, CM केजरीवाल-भगवंत मान एयरपोर्ट पर दिखे

विज्ञापन

‘जवान’ से ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की टक्कर 

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की टक्कर किंग खान की फिल्म ‘जवान’ से है। ऐसे में विक्की की फिल्म को कमाई के लिए काफी हाथ-पैर मारने होंगे। फैंस को फिल्म का इंतजार तो था पर किंग खान के आगे ये फिल्म कितना कमाल करेगी ये देखने वाली बात होगी?

फिल्म का टोटल कलेक्शन

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’ भी पैर जमाए हुए है। इस बीच देखने वाली बात होगी कि विक्की कौशल की ये फैमिली ड्रामा फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है। हालांकि अगर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 3.10 है।

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की स्टारकास्ट

बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। साथ ही अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा मानुषी छिल्लर, यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा, वेदांत सिन्हा, मनोज पाहवा, सृष्टि दीक्षित नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola