Parineeti-Raghav Wedding Live: परिणीति-राघव की शादी में पहुंचे VIP गेस्ट, CM केजरीवाल-भगवंत मान एयरपोर्ट पर दिखे
Edited By Nancy Tomar

Parineeti-Raghav Wedding Live
Edited By Nancy Tomar

Parineeti-Raghav Wedding Live
Parineeti-Raghav Wedding Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में वीआईपी गेस्ट पहुंचने लगे है। हाल ही में पंजाब के एमपी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं, अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी परी और राघव की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए है।
फैंस को बेसब्री से कपल की शादी का इंतजार है। परी और राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
यह भी पढ़ें- जब सिगरेट के कश लगाते रंगे हाथों पकड़े गए ये सेलेब्स, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी में शिरकत करने वालों के वीडियो सामने आने लगे है। इस लिस्ट में अब वीआईपी गेस्ट के नाम भी जुड़ गए है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पंजाब के एमपी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत खुशी है और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दोनों की जोड़ी बनी रहें।
वहीं, अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान का वीडियो भी सामने आया है। धीरे-धीरे करके सितारे कपल की शादी में शिरकत करने लगे हैं। हाल ही में देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी कजिन सिस्टर के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में परी को बधाई देते हुए लिखा कि मैं उम्मीद करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट हो। तुम्हें हमेशा मेरा ढेर सारा प्यार।
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि देसी गर्ल अपनी कजिन की शादी में शामिल नहीं होंगी। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ शादी में शिरकत कर सकती है, लेकिन निक अपनी साली की शादी में नहीं आ पाएंगे। वहीं, फैंस को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है और सभी 24 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: