The Great Indian Family Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ आज यानी 22 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फैंस को विक्की की इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।
वहीं, विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है। चलिए जान लेते हैं कि विक्की कौशल की ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कारोबार कर सकती है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Jawan सुपर-डूपर हिट, घटती कमाई फिर भी Shahrukh Khan की फिल्म मचा रही ‘गदर’
पहले दिन इतना कलेक्शन कर सकती है ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 1.20 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकडे़े हैं ऑफिशियल नंबर आने में इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।
इतना है फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का बजट
रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की इस फिल्म का बजट 40 से 45 करोड़ बताया जा रहा है। वीकेंड की वजह से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा खास कलेक्शन कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या कमाल करती है?
मेकर्स को फिल्म से बेहद उम्मीदें
फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने भी अपने पैर जमा रखे हैं। किंग खान की फिल्म के सामने विक्की कौशल की फिल्म क्या कमाल करेगी ये देखना दिलचस्प होगा। ‘जवान’ के आगे ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ से जो उम्मीद की जा रही है वो पूरी होगी या नहीं ये तो फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आने के बाद ही पता चलेगा।
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की स्टारकास्ट
बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म में लीड रोल में है। उनके अलावा फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में मानुषी छिल्लर, यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा, वेदांत सिन्हा, मनोज पाहवा, सृष्टि दीक्षित नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
50 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines