हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vicky Kaushal की Ex Harleen Sethi को फिर हुआ प्यार, अब इस एक्टर संग जल्द करेंगी रोका!

विज्ञापन
Image Credit: Google

Vicky Kaushal Ex Girlfriend Harleen Sethi Roka: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के पति बन चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। लेकिन बेहद कम लोगों को पता होगा कैटरीना से पहले विक्की की जिंदगी में कोई और लड़की थी। ऐसा कहा जाता है कि विक्की पहले एक्ट्रेस हरलीन सेठी (Harleen Sethi) को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। विक्की की शादी हो गई है, वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की लव लाइफ भी पटरी पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: ‘ये थका देने वाला होता है…’ क्या Shilpa Shetty ने इस चीज से तंग आकर छोड़ दिया India’s Got Talent?

1 साल से रिलेशनशिप में है विक्की की एक्स

एक्ट्रेस हरलीन सेठी को लेकर एक खास खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ (Broken But Beautiful) फेम एक्ट्रेस हरलीन सेठी की जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी है। इन दिनों हरलीन किसी एक्टर को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं अब तो एक्ट्रेस का जल्द ही रोका भी होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरलीन पिछले एक साल से सीरियस रिलेशनशिप में हैं और अब वो और उनका बॉयफ्रेंड चाहते हैं कि इस साल के अंत तक ये दोनों अपने रिश्ते को हमेशा के लिए पक्का कर दें।

विज्ञापन

Image Credit: Instagram

इस एक्टर को डेट कर रही हैं हरलीन

अगर अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि हरलीन सेठी किस एक्टर को डेट कर रही हैं तो आपको इसका जवाब भी दे देते हैं। दरअसल, हरलीन का नाम इन दिनों मशहूर एक्टर वैभव राज गुप्ता (Vaibhav Raj Gupta) से जोड़ा जा रहा है। वैभव ‘गुल्लक’, ‘नूर’ और ‘आश्चर्यचकित’ जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की वेब सीरीज ‘माई’ में भी देखा गया था। उन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग के डीएम में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन

रोका पर कपल का रिएक्शन

वहीं, अब वैभव और हरलीन अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही ये कपल रोका कर अपने रिश्ते को नाम देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी तक न तो हरलीन सेठी और न वैभव राज गुप्ता ने इस खबर को कंफर्म किया है। अब फैंस भी कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola