हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: Vibe ने तीसरे दिन Daayra को छोड़ा पीछे, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन

Vibe and Daayra Box Office Collection: ‘दायरा’ और ‘वाइब’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं तीसरे दिन दोनों फिल्मों में किसने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है.

विज्ञापन
'वाइब' और 'दायरा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- IMDb)

Vibe and Daayra Box Office Collection: करीना कपूर की ‘दायरा’ और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की ‘दायरा’ को पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. मेकर्स ने जब से इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस को इन दोनों फिल्मों की थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. सोशल मीडिया पर इन दोनों फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. चलिए आपको भी बताते हैं तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी है.

‘दायरा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दायरा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज बॉक्स ऑफिस पर 1,839 रहे. भारत में अबतक फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5. 40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अबतक फिल्म ने 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Sunday Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन भी की बंपर कमाई, जानें मुन्ना भइया की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल

विज्ञापन

वाइब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रीती जिंटा की ‘वाइब’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘वाइब’ ने तीसरे दिन ‘दायरा’ से ज्यादा कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 2,839 करोड़ रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म ने अब तक 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 8.94 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

वाइब की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ एक्शन सीन्स भी भरपूर हैं. वहीं दूसरी ओर दायरा में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद भी आ रही है. हालांकि पफिल्म की कमाई की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola