Sunday Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन भी की बंपर कमाई, जानें मुन्ना भइया की 'मिर्जापुर द मूवी' का हाल
7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ कमाई के मामले में पीछे रह गई है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में.
‘हनुमान अंश’ और 'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन (PIC- IMDb)
Sunday Box Office Collection: भारती बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों अपना जलवा दिखा रहा है. लेकिन 7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म को रिलीज हुए 45 दिनों का समय बीत चुका है. लेकिन अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. वहीं 4 सितंबर को रिलीज हुई दिव्येंदु शर्मा, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई काफी घटती हुई नजर आ रहा है.
विज्ञापन
विशाल चतुर्वेदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने अहम किरदार निभाया है. शोभिनव के साथ इस मूवी में हनी बख्शी, चंदन आनंद, गुलशन पांडे, अभिषेक मिश्रा और पूर्णिमा तिवारी अहम भूमिका में नजर आई है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख रहे हैं.
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस मूवी को शुरुआत में दर्शकों का कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला था. हालांकि, इस फिल्म को बाद में दर्शकों का सपोर्ट मिला है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 45 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है.
विज्ञापन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले वीक में 1.08 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं दूसरे हफ्ते में महज 40 लाख का कोराबार किया था. लेकिन इस मूवी की किस्मत तीसरे वीक के बाद बदलना शुरू हुई थी. इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं चौथे वीक में 61 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, फिल्म ने छठे वीक में 80.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. इस मूवी ने 45वें दिन खबर लिखे जाने तक 12.21 करोड़ का कारोबार किया था. इस मूवी ने 45 दिनों में 270.34 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 17वें दिन कितने का किया कारोबार
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. इस मूवी को अब तक 17 दिन हो चुके हैं और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठिकठाक कमाई कर रही है. फिल्म ने 17वें दिन 3.91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 17 दिनों में 214.61 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.