Vibe and Daayra Box Office Collection: करीना कपूर की ‘दायरा’ और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की ‘दायरा’ को पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. मेकर्स ने जब से इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस को इन दोनों फिल्मों की थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. सोशल मीडिया पर इन दोनों फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. चलिए आपको भी बताते हैं तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी है.
‘दायरा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दायरा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज बॉक्स ऑफिस पर 1,839 रहे. भारत में अबतक फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5. 40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अबतक फिल्म ने 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
वाइब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रीती जिंटा की ‘वाइब’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘वाइब’ ने तीसरे दिन ‘दायरा’ से ज्यादा कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 2,839 करोड़ रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म ने अब तक 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 8.94 करोड़ रहा.
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
वाइब की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ-साथ कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ एक्शन सीन्स भी भरपूर हैं. वहीं दूसरी ओर दायरा में करीना कपूर के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद भी आ रही है. हालांकि पफिल्म की कमाई की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है.