Very Parivarik, Shelly, Srishti Ganguli Rindani: आजकल फिल्मों से ज्यादा सीरीज का ट्रेंड चल रहा है। किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चले जाओ बेशुमार कंटेंट भरा पड़ा है। अब इतना सब होने के बाद कुछ लोगों को यही समझ ही नहीं आता कि वो क्या देखें ना नहीं? रोमांस, कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और थ्रिलर हर तरह का पूरा कंटेंट आपको ओटीटी पर मिल जाएगा, लेकिन आजकल सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है एक नए ड्रामे की, जो यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि इस नए ड्रामे का एक पॉपुलर किरदार है ‘शैली’, जिसने ना सिर्फ ‘वैरी पारिवारिक’ बल्कि विक्की कौशल जैसे कमाल के एक्टर की फिल्म में भी शानदार काम किया है।
सृष्टि गांगुली रिंदानी ने निभाया ‘शैली’ का रोल
दरअसल, ‘वैरी पारिवारिक’ में सृष्टि गांगुली रिंदानी ने ‘शैली’ के किरदार को निभाया है। इस रोल से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिल रही है। सृष्टि गांगुली रिंदानी ने ना सिर्फ ‘वैरी पारिवारिक’ बल्कि विक्की कौशल और सारा अली खान उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में भी नजर आई हैं। जी हां, इस फिल्म में सृष्टि गांगुली ने महजबीन का किरदार निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। इतना ही नहीं इसके अलावा सृष्टि ने कैम्पस डायरीज, जमनापार, राफ्ता-राफ्ता और रोमिल एंड जुगल में भी कमाल का काम किया है।
कौन हैं सृष्टि गांगुली रिंदानी?
अगर सृष्टि गांगुली रिंदानी की बात करें तो वो एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। सृष्टि रिंदानी का जन्म 22 मई 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। एक्टिंग के अलावा सृष्टि गांगुली रिंदानी एक राइटर भी हैं। लोगों को उनका काम बेहद पसंद आता है और दर्शक उनकी एक्टिंग की खूब सराहना करते हैं। बता दें कि ‘वैरी पारिवारिक’ में सृष्टि गांगुली अपने शानदार रोल के लिए चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सृष्टि गांगुली को 191K लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इसके मुकाबले अगर उनकी नए ड्रामे ‘वैरी पारिवारिक’ के व्यूज की बात करें तो वो बेहद कमाल के हैं। जी हां, महज इस शो के पहले एपिसोड ने ही महज दो महीने में 5.6M व्यूज हासिल कर लिए। बता दें कि ये नंबर सिर्फ खबर लिखे जाने तक हैं और समय के साथ इनमें बदलाव होना लाजिमी है।
यह भी पढ़ें- क्या M.S. Dhoni जैसी है Mr. and Mrs. Mahi की कहानी? फिल्म देखने से पहले जानें स्टोरी
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines