कौन थे Veer Sharma? घर में आग लगने से भाई के साथ हुई दर्दनाक मौत

Veer Sharma Death: टीवी के जाने-माने चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा और उनके भाई शौर्य की दर्दनाक मौत हो गई है. घर में लगी आग ने दोनों भाईयों की जिंदगी छीन ली. चलिए वीर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

veer sharma death, veer sharma, news24 hindi

टीवी के मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट वीर और उनके भाई की हुई दर्दनाक मौत

Veer Sharma Death: टीवी की दुनिया के जाने-माने चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई है. कोटा में एक्टर के घर में आग लग गई जिससे वीर शर्मा के साथ-साथ उनके भाई शौर्य की भी जान चली गई. महज 10 साल की उम्र में वीर की दर्दनाक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. एक घर में एक-साथ दो चिराग बुझने से पूरा परिवार सदमे में है. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर वीर और शौर्य को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, इसके बाद अस्पताल जाते-जाते दोनों की मौत हो गई. चलिए आपको बताते हैं कि वीर शर्मा कौन थे और टीवी इंडस्ट्री में उनका क्या योगदान रहा?

कौन थे वीर?

वीर और शौर्य टीवी की एक जानी-माने एक्ट्रेस रीता शर्मा के बेटे थे. रीता ‘क्राइम्स एंड कन्फेशंस’ और ‘चाहतें’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. वहीं वीर के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में एक कोचिंग चलाते हैं. वीर ने टीवी सीरियल ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण का किरदार निभाया था. इस रोल से वीर को खूब पहचान मिली थी. वहीं खबरों के मुताबिक वीर हाल ही में एक फिल्म भी करने वाले थे, फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही वीर के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया.

कैसे हुआ हादसा?

वीर के साथ हुए हादसे ने इंडस्ट्री के साथ-साथ देश को भी सदमे में ला दिया है. जिस समय हादसा हुआ उस समय दोनों भाई घर में अकेले थे. पिता जितेंद्र किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे और मां रीता मुंबई में शूटिंग कर रही थीं. घर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैल गया. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों भाईयों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही दोनों भाईयों ने दम तोड़ दिया.

पिता ने बने इंसानियत की मिसाल

वीर के माता-पिता को जब इस हादसे के बारे में पता चला तो दोनों अपनी सुध ही खो बैठे. वहीं वीर के पिता ने गहरे सदमे के बाद भी इंसानियत दिखाते हुए अपने दोनों बेटों की आंखें दान कर दी है. उनका मानना है कि उनकी आंखों की रोशनी किसी दूसरे की जिंदगी में उजाला लेकर आएगी. चाइल्ड एक्टर वीर की मौत पर टीव स्टार्स भीदुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ