वीर हनुमान में बाल किरदार निभाने वाले 10 वर्षीय TV actor की मौत, भाई ने दम तोड़ा

Kota News: राजस्थान के कोटा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां हाईराइज बिल्डिंग के अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई. इस दौरान अपार्टमेंट में 10 वर्षीय टीवी अभिनेता वीर शर्मा और उनके 15 वर्षीय भाई शौर्य शर्मा की दम घुटने से मौत हो गई.

Rajasthan, Rajasthan Latest News, TV Actor, Actress, Rajasthan Police, Kota News, Kota Police, TV Actor Veer Sharma, राजस्थान, राजस्थान ताजा खबर, टीवी अभिनेता, अभिनेत्री, राजस्थान पुलिस, कोटा न्यूज, कोटा पुलिस, टीवी अभिनेता वीर शर्मा

TV Actor Veer Sharma

Kota News: राजस्थान के कोटा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां हाईराइज बिल्डिंग के अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई. इस दौरान अपार्टमेंट में 10 वर्षीय टीवी अभिनेता वीर शर्मा और उनके 15 वर्षीय भाई शौर्य शर्मा मौजूद थे. अचानक लगी आग के कारण बिल्डिंग में अफरा-तफरी फैल गई. इस दौरान पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान दोनों भाईयों की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है.

दरावाजा तोड़कर बेहोशी की हालत में निकाला

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कोटा स्थित अनंतपुरा में दीप श्री बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर उनका अपार्टमेंट है. बताया गया है कि शनिवार को 10 वर्षीय टीवी अभिनेता वीर शर्मा और उनके बड़े भाई, 15 वर्षीय शौर्य शर्मा अपार्टमेंट में थे. इसी दौरान देर रात हुए शॉट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग कुछ ही देर में अपार्टमेंट में फैल गई और घना धुआं फैल गया. जिसके कारण दोनों भाईयों का दम घुटने लगा और बेहाश हो गए. अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई. मृतक टीवी अभिनेता वीर शर्मा ने प्रसिद्ध धारावाहिक वीर हनुमान में वीर लक्ष्मण का बाल किरदार निभाया था.

परिवार में छाया मातम

घटना के बाद मौके पर एकत्र हुए पड़ोसियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया और अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान दोनों भाईयों की मौत हो गई. वहीं मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का कहना है कि आग लगने के कारण अपार्टमेंट का ड्राइंग रूम पूरी तरह से नष्ट हो गया वीर और शौर्य की मां रीता शर्मा एक अभिनेत्री हैं, जबकि उनके पिता जितेंद्र शर्मा कोटा के एक निजी कोचिंग संस्थान में संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ