Vedang Raina Dating Life: बॉलीवुड के नए स्टार वेदांग रैना इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनके काम से ज्यादा अब उनकी पर्सनल लाइफ की बातें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में वेदांग ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर साफ-साफ बात की. फैंस को यह सुनकर काफी हैरानी हुई. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 से Alliance तक, OTT के इन 5 रियलिटी शोज ने ऑडियंस का जीता दिल; देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

वेदांग कौन हैं?

वेदांग रैना एक युवा अभिनेता हैं. उन्होंने 'द आर्चीज़' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की. ख़ुशी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई. उसके बाद वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब उनकी नई फिल्म 'मेन वापस आऊंगा' भी आने वाली है. वेदांग अच्छे लुक्स, एक्टिंग और स्मार्टनेस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके रिलेशनशिप की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 90s की वो 5 फिल्में, जो Millennials संग GenZ की भी बनीं फेवरेट! एक के तो Memes हैं वायरल

---विज्ञापन---

वेदांग रैना का रिलेशनशिप स्टेटस

वेदांग रैना ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि "मैं अभी सिंगल हूं." उनके इस बयान ने लंबे समय से चल रही उनकी डेटिंग और ब्रेकअप की खबरों पर आधिकारिक तौर पर विराम लगा दिया है. फैंस भी अपने हैंडसम हंक के इस बयान से हैरान है, कि इतने स्मार्ट होने के बाद भी वेदांग सिंगल हैं.

---विज्ञापन---

कैसी पार्टनर पसंद है?

रिलेशनशिप स्टेटस बताने के साथ ही वेदांग ने यह भी साझा किया कि वे किसी भी व्यक्ति में सबसे ज्यादा 'काइंडनेस' की खूबी को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, "अगर आप दयालु नहीं हैं, तो बाकी सारी खूबियां बेकार हो जाती हैं." उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जबरदस्त सफलता के बाद वेदांग का पूरा ध्यान फिलहाल अपने अभिनय और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित है.

---विज्ञापन---

फैंस की प्रतिक्रिया

जब वेदांग ने सिंगल होने की बात कही तो सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया. कुछ फैंस खुश हैं कि वेदांग फोकस्ड हैं. कुछ को दुख हुआ. एक यूजर ने लिखा, "वेदांग सिंगल हैं तो अच्छा है, लेकिन ख़ुशी के साथ जोड़ी अच्छी लगती थी." फैंस अब उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: POCSO केस में TV एक्टर गिरफ्तार, 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का लगा आरोप