90s Movies GenZ Favourites: 90 के दशक की कई फिल्में ऐसी हैं जो हर किसी की फेवरेट बन गई हैं. आज हम उन 5 फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो GenZ की भी फेवरेट हैं. इन फिल्मों के सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. वहीं इन्हें आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
अंदाज अपना अपना

2 / 6
सलमान खान और आमिर खान की ये कल्ट क्लासिक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 1994 में आई इस फिल्म की कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया. ये ही वजह है कि ये आज भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती है. इस फिल्म में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
कुछ कुछ होता है

3 / 6
शाहरुख खान स्टारर 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ऑडियंस को खूब पसंद आई. वहीं फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया. इसके साथ ही फिल्म में रानी मुखर्जी और सलमान खान भी दिखाई दिए. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

4 / 6
साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म बॉलीवुड की टॉप रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इसके गाने आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. वहीं फिल्म की कहानी को भी ऑडिंयस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
बॉर्डर

5 / 6
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. वहीं इसी साल इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'बॉर्डर 2' के नाम से रिलीज किया, जिसके बाद पहला पार्ट चर्चाओं में आ गया. 'बॉर्डर' के कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
दिल तो पागल है

6 / 6
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के आउटफिट्स को खूब प्यार मिला. वहीं अब सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित के आउटफिट्स फिर से ट्रेंड में आ गए हैं. वहीं इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान के साथ-साथ करिश्मा कपूर भी लीड रोल में हैं. ये भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.