Netflix के बाद मशहूर एक्टर का Vashu Bhagnani पर वार, कभी दोबारा साथ काम ना करने की खाई कसम

Ronit Roy on Vashu Bhagnani Production House: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी पर उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने वाले एक्टर ने हमला बोला है।

रोनित रॉय ने वाशु भगनानी पर बोला हमला

रोनित रॉय ने वाशु भगनानी पर बोला हमला

Ronit Roy on Vashu Bhagnani Production House: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट का ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ चल रहा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ने उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ दोबारा काम ना करने की कसम खा ली है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

रोनित रॉय ने ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ पर बोला हमला

रोनित रॉय ने हाल ही में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि ये उनके लिए दुखद था। इस अनुभव के बाद उन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के साथ दोबारा काम करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

रोनित ने बताया कि हिमांशु मेहरा ने उनकी और उनकी टीम की मदद की, जिससे उन्हें ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अपने काम के लिए अच्छी रकम मिली। उन्होंने बताया कि ये पैसे वाशु भगनानी से आए, लेकिन हिमांशु की मदद के बिना ये संभव नहीं था। रोनित ने ये भी कहा कि उनकी सिक्योरिटी टीम को भी पैसे हिमांशु ने ही दिए।

विज्ञापन

पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

दरअसल कुछ दिन पहले फिल्म में काम करने वाले कई लोगों ने निर्देशक अली अब्बास जफर का समर्थन किया था। पूजा एंटरटेनमेंट ने जफर के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अबू धाबी की सब्सिडी का गलत इस्तेमाल किया। लेकिन फिल्म के क्रू और एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसे बेबुनियाद बताया। फिल्म के क्रू का कहना था कि यह फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सब्सिडी का इस्तेमाल सभी की पेमेंट के लिए किया गया था।

रोनित रॉय ने साफ किया कि अबू धाबी की सब्सिडी से हिमांशु मेहरा और जफर दोनों ने जल्दी पेमेंट देने की पूरी कोशिश की। हालांकि रोनित ने कहा कि उनका अनुभव ‘खराब’ था और वो दोबारा पूजा एंटरटेनमेंट के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन

वाशु भगनानी पर रोनित रॉय का बयान

वाशु भगनानी के बारे में रोनित ने कहा कि वो हमेशा सेट पर मौजूद थे, इसलिए ये विश्वास करना मुश्किल है कि उन्हें स्थिति का कोई अंदाजा नहीं था। इसके पहले, IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी बताया कि वो पिछले 8 महीनों से पूजा एंटरटेनमेंट से संपर्क में हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टीम को अबू धाबी की सब्सिडी से पेमेंट किया जा रहा है।

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल वाशु भगनानी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाया था कि उसने वाशु की तीन फिल्मों कों स्ट्रीम तो कर लिया लेकिन पूरे पैसे नहीं दिए जबकि नेटफ्लिक्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने वाशु की ही कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म के डायरेक्शन करने के पैसे ही नहीं मिले हैं। अब अली के बाद फिल्म में काम कर चुके एक्टर रोनित रॉय ने भी पूरी पेमेंट ना मिलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ