Bigg Boss 18 से पहले घर में छोटी लड़की का भूत? एक्स कंटेस्टेंट ने बताया डरावना सच

Rajiv Adatia Reveals Ghost Story Before Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने से पहले अब बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कंटेस्टेंट ने शो में भूत होने का दावा किया है।

एक्स कंटेस्टेंट ने बताया बिग बॉस के घर का डरावना सच

एक्स कंटेस्टेंट ने बताया बिग बॉस के घर का डरावना सच

Rajiv Adatia Reveals Ghost Story Before Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इस बार शो में ‘टाइम टांडव’ मचाने वाला है। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही अब शो को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ने अब शो में भूत होने का दावा किया है। जी हां आपने अक्सर बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को रात में डरते हुए देखा होगा लेकिन इस बार एक्स कंटेस्टेंट ने इस पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

राजीव अदातिया ने पॉडकास्ट में किया खुलासा 

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में राजीव अदातिया ने बिग बॉस को लेकर काफी बातें कीं। इस दौरान राजीव ने घर में एक छोटी लड़की का भूत होने का भी दावा किया। राजीव ने पारस से बात करते हुए कहा कि घर के अंदर एक छोटी सी लड़की का भूत हैं, जो एक बेड पर सोने पर बहुत परेशान करता है। राजीव ने कहा जब मैं शो के बाहर आया तो मुझे महसूस हुआ लेकिन मैंने उसके बारे में किसी से बात नहीं की लेकिन एक बार मैं हिमांशी खुराना से इंस्टाग्राम लाइव कर रहा था और उसने भी मुझे वही बात बोली कि उसे भी घर में एक छोटी लड़की दिखी है।

विज्ञापन

राजीव अदातिया ने सना मकबूल का किया जिक्र

राजीव के इस दावे पर पारस छाबड़ा ने कहा कि हां ये सच है। शो के दौरान हिमांशी के तो कंधों पर आकर बैठी भी थी वो, उसने बताया था। राजीव अदातिया ने इसके बाद कहा कि अभी अभी बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल ने भी यही कहा है। उसने भी मुझे कहा कि घर के अंदर कोई था। इस पर पारस ने कहा कि क्या अभी भी वो घर में है तो राजीव ने कहा कि हां वो फिल्म सिटी के उस सेट पर ही है।

विज्ञापन

आपको बता दें ये कोई पहली बार नहीं जब किसी ने बिग बॉस के घर के अंदर भूत होने का दावा किया है, इससे पहले भी कई एक्स कंटेस्टेंट इशारों ही इशारों में ऐसा कह चुके हैं। बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 के दौरान तो डर के चलते घर वाले आधी रात में नींद से उठ भी गए थे। ये खुलासा तब हुआ है जब शो का एक और सीजन शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ