Varun Dhawan Trolls Karan Johar: बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee with Karan 8) की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुआ था, जिसके पहले एपिसोड में बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की थी। शो में दोनों के पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज फैंस के सामने आए। इसी दौरान दोनों की डेटिंग लाइफ के राज से भी पर्दा उठा, जहां एक्ट्रेस ने इस बात को माना कि वो रणवीर को डेट कर रही थी, लेकिन वो साथ में कई और लोगों से मिला करती थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका और करण जौहर को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, उस एपिसोड के बाद से करण जौहर को तो लगातार ट्रोल किया जा रहा है। शो के अब तक चार एपिसोड आ चुके हैं। इसी बीच एक विडियो सामने आया है, जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) साथ करण के शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान वरुण, करण (Varun Dhawan Trolls Karan Johar) को ट्रोल करते नजर आते हैं।
Varun Dhawan ने किया Karan Johar को ट्रोल
उनकी बात सुनने के बाद करण चिल्लाने लगते हैं। दरअसल, ये शो का एक छोटा सा प्रोमो है, जिसको खुद करण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में कई और स्टार्स भी नजर आ रहे हैं, जिनमें करीना कपूर, आलिया भट्ट, काजोल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी और जाह्नवी कपूर शामिल है।
इसी बीच प्रोमो के एक सीन में वरुण कहते हैं ‘करण जौहर घर तोड़े’, जिसके बाद करण भी मजाकिया स्टाइल में अपने काउच से उठते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं ‘प्लीज चुप हो जाओ’। वहीं, एक सीन में काजोल भी करण की नकल उतारते हुए कहती हैं, ‘मैं कॉफी विद करण कर रहा हूं प्लीज मेरे शो में आओ’।
यह भी पढ़ें: World Cup 2023 : टीम इंडिया की हार पर क्या बोलीं एक्ट्रेस रेखा? जीत पर किया था कपड़े उतारने का वादा
Alia Bhatt-Kareena Kapoor साथ आई थीं
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के हाल के एपिसोड में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी ननद और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ पहुंची थीं। इस दौरान दोनों से उनके पति और रिश्तों को लेकर करण ने कई सवाल करने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक्ट्रेस ने करण को ही ट्रोल कर दिया।
इसके अलावा अपने इस शो की सफलता पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा, ‘मेरे शो’कॉफी विद करण’ को एक के बाद एक सीजन में मिल रही सफलता और प्यार के लिए मैं बहुत खुशी हूं। इसके लिए मैं अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो शो में आकर अपनी लाइफ के बारे में बात करते हैं’।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
53 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines